नीमच 21 मई 2026, बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि सम्पूर्ण जिले में बगैर नम्बर के वाहनों और ब्लेक फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने मुख्य सड़कों को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों के जक्शन पाइंट पर सड़क सुरक्षा के संकेतक लगवाने एवं स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिले के विभिन्न दुघर्टना संभावित स्थलों पर पठनीय दुर्घटना संभावित स्थल संबंधी संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने ओव्हर लोड यात्री वाहनों, यात्री वाहनों में उपज परिवहन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है।