नीमच 21 मई 2026, जिले में आगामी वर्षाकाल को देखते हुए सम्भावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं प्रबंध सुनिश्चित कर लिए जाए। रामपुरा व मोरवन में आपदा प्रबंधन तैयारियों पर मॉकड्रील भी कर ली जाए। जिले में निर्माणाधीन सीटी हाईवे एवं नीमच सिंगोली सड़क निर्माण कार्य की वजह से बरसात में किसी भी गांव व स्थान पर जल भराव की स्थिति निर्मित ना हो। एम.पी.आर.डी.सी.के जिला प्रबंधक मानसून के पहले ही जल भराव की रोकथाम के प्रबंध सुनिश्चित कर लें। आर.टी.ओ. यह सुनिश्चित करें, कि जिले में कोई भी वाहन बगैर फिटनेस के सड़कों पर परिचालन स्थिति में ना पाया जाए। वाहनों के फिटनेस की अच्छी तरह से जांच कर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है। बैठक में एस.पी. श्री राजेश व्यास एवं एडीएम श्री बी.एस.कलेश सभी एसडीए, एसडीओपी एवं समिति के सदस्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे विभाग के जल स्त्रोतो, जलाशयों, डेमो, स्टाप डेमो, सरोवरों का निरीक्षण करवा लें, अत्यधिक वर्षा, जल भराव से कोई भी जल संरचना में रिसाव या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति ना बने। नदी, नाले, पुल, पुलियाओं, रपटों पर जल भराव की स्थिति में सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध अभी से संबंधित विभाग सुनिश्चित कर लें।