Friday, 12 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा | एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश | म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय नीमच आएंगे 12 जून को योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे | जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को | अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित | नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान र नीमच संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम पीएमकेएसवाई में 612.5 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई, 624 | उर्वरक की सोसायटी में उपलब्धीता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा प्रगतिरत निर्माण कार्यो पर सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाए-सुरक्षा प्रबंध अनिवार्यत:करें- कलेक्ट र समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टार ने दिए निर्देश | जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं | जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही- नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज | खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को |

नशा मुक्त नीमच की दिशा में ठोस पहल डीएम श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला स्‍तरीय NCORD समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न अवैध मादक पदार्थों पर प्रहार की रणनीति तैयार, 7 बिन्दुओं पर कार्ययोजना बनी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता, हॉट स्पॉट पर शिविर लगाने प
21, May 2026

image

नीमच, 21 मई 2026, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के लिए नारकोटिक्‍स समन्‍वय समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने की। बैठक का संचालन सचिव एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने किया।

     इस संबंध में  जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 

इस बैठक में विभिन्‍न 7 बिन्दुओं पर चर्चा कर योजना बनाई गई है। जिसमें जिले में अफीम, गांजा एवं भांग आदि की फसल की अवैध खेती की सघन निगरानी करने, अंतर्राज्‍यीय प्रकरणों की जांच की प्रगति की नियमित निगरानी करने, स्कूलों, कॉलेजों आदि में नशीली दवाओं का दुरुपयोग रोकने संबंधी जागरूकता अभियान चलाने, जिले में मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करने, जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का पर्यवेक्षण करने, नशे के आदी लोगों को चिन्हित कर नशे की प्रवृत्ति से छुटकारा दिलाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने, नशा प्रभावित क्षेत्रों/हॉट स्पॉट का आंकलन कर ऐसे स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित करने, के संबंध में चर्चा कर, सभी विभागों की समन्वित योजना तैयार कर, प्रभावी क्रियान्‍वयन करने का निर्णय भी लिया गया।   

      बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम. मांगरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.प्रसाद, अधीक्षक केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो श्री विपिन कुमार, मनोवैज्ञानिक नशा मुक्ति केन्द्र से श्री जीवन तिवारी, एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, एसडीओपी जावद श्री रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा सुश्री निकिता सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर श्री शोभित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


मुख्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |