Friday, 12 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा | एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश | म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय नीमच आएंगे 12 जून को योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे | जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को | अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित | नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान र नीमच संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम पीएमकेएसवाई में 612.5 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई, 624 | उर्वरक की सोसायटी में उपलब्धीता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा प्रगतिरत निर्माण कार्यो पर सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाए-सुरक्षा प्रबंध अनिवार्यत:करें- कलेक्ट र समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टार ने दिए निर्देश | जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं | जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही- नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज | खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को |

सभी राजस्‍व अधिकारी फार्मर (आई.डी.) बनाने पर विशेष फोकस करें-श्री चंद्रा प्रत्‍येक पटवारी प्रतिदिन न्‍यूनतम 10-10 फार्मर आईडी बनाए जिले के राजस्‍व अधिकारियों की समीक्षा बैठक दिए निर्देश
21, May 2026

image

नीमच 21 मई 2026, जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी, किसानों की फार्मर आईडी बनवाने पर विशेष फोकस करें। प्रत्‍येक पटवारी को प्रतिदिन के मान से 10-10 किसानों की फार्मर आईडी बनाने हेतु पाबंद करें। साथ ही प्रत्‍येक पटवारी द्वारा बनाई जा रही फार्मर आईडी के कार्य की नियमित रूप से निगरानी एवं समीक्षा तहसीलदार एवं एसडीएम करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में विभागीय गतिविधियों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए दिए। 

      बैठक में वनमण्‍डलाधिकारी श्री एस.के.अटोदे, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित थे। 

     बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी तहसीलदार राजस्‍व के बीस-बीस बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कलेक्‍टोरेट भेजे और उनसे बकाया राशि वसूल करें। 

      बैठक में कलेक्‍टर ने राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा में निर्देश दिए सीमांकन संबंधी सभी लंबित प्रकरणों का 15 जून के पूर्व शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित कर, सीमांकन करवाएं। साथ ही बंटवारे संबंधी प्रकरणों का राजस्‍व अधिकारी उचित निराकरण समय सीमा में करें। 

      कलेक्‍टर ने एडीएम एवं सभी एसडीएम को निर्देश दिए, कि वे हर माह नियमित रूप से अधिनस्‍थ राजस्‍व, न्‍यायालयों का निरीक्षण कर निराकृत प्रकरणों को देखें और सुनिश्चित करें, कि प्रकरणों का विधि अनुरूप सही तरीके से निराकरण हो। कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को अधिनस्‍थ न्‍यायालयों के वर्तमान माह में निराकृत पांच-पांच प्रकरणों का अवलोकन कर रिर्पोट प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए है। 

     बैठक में कलेक्‍टर ने 3 से 6 माह की अवधि के लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा के दौरान निर्देश दिए, कि तीन माह से अधिक अवधि का कोई भी प्रकरण लंबित ना रहे। उन्‍होने सभी राजस्‍व अधिकारियों को 3 माह की समय सीमा में राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को नक्‍शे में त्रुटीसुधार के प्रकरणों का स्‍वप्रेरणा एवं प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।



मुख्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |