Contact Info
HeadLines
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएं
25, May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी देश-प्रदेशवासियों को 'गंगा दशहरा’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गंगा जी सनातन संस्कृति की आत्मा, भारत की जीवन-रेखा और यहां की समृद्ध सभ्यता की शाश्वत अभिव्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा मैया के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि गंगा मैया की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे, यही प्रार्थना है।