Friday, 12 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा | एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश | म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय नीमच आएंगे 12 जून को योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे | जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को | अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित | नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान र नीमच संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम पीएमकेएसवाई में 612.5 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई, 624 | उर्वरक की सोसायटी में उपलब्धीता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा प्रगतिरत निर्माण कार्यो पर सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाए-सुरक्षा प्रबंध अनिवार्यत:करें- कलेक्ट र समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टार ने दिए निर्देश | जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं | जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही- नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज | खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को |

8वें पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास: प्रदेश में द्वितीय, उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना पोषण पखवाड़ा 'जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का 85% विकास' थीम पर हुईं रैलियां, कार्यश
27, May 2026

image


नीमच, 26 मई 2026। भारत सरकार के निर्देशानुसार 9से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित 8वें पोषण पखवाड़े में नीमच जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान तथा उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर से जारी रिपोर्ट में जिले की इस उपलब्धि की पुष्टि की गई है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में चला अभियान:  कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव की सतत् निगरानी में जिले में यह पखवाड़ा आयोजित किया गया।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े की मुख्य थीम 'जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास' निर्धारित थी। वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार, मानव मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवारों और समुदाय को उन व्यवहारों के प्रति जागरूक किया गया, जो बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हों।

5 प्रमुख गतिविधियों पर रहा विशेष फोकस: पोषण पखवाड़े के दौरान पांच प्रमुख गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया- 

गर्भवती महिलाओं की देखभाल: प्रसव पूर्व जांच और संतुलित आहार सुनिश्चित करना। 

0 से 3 वर्ष के बच्चों का विकास: संवाद और खेल के माध्यम से मस्तिष्क विकास को बढ़ावा देना। 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु: खेल आधारित शिक्षा। 

स्क्रीन टाइम में कमी: बच्चों के स्क्रीन टाइम में कमी लाने हेतु जागरूकता। 

आंगनवाड़ी सशक्तिकरण: आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने में समुदाय की भागीदारी।

जन-आंदोलन बना पोषण पखवाड़ा: अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के व्यापक प्रयास किए गए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हुई। इसके अंतर्गत रैलियां, पोषण पर चर्चा, दादी-नानी के अनुभव साझा कार्यक्रम और खिलौना निर्माण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। पखवाड़े के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभागों द्वारा पोषण अभियान के जनआंदोलन डेशबोर्ड पर निर्धारित समय-सीमा में दर्ज की गई।

समन्वय रहा सराहनीय: जिले के सभी विभागों के समन्वय से अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी को सम्मिलित कर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने हेतु विशेष प्रयास किए गए। संपूर्ण आयोजन में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पोषण अभियान अमले का कार्य विशेष रूप से सराहनीय रहा।  


मुख्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |