Thursday, 01 ,October 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर | जनसुनवाई बनी सुमीबाई के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम कलेक्टर की संवेदनशील पहल से रेडक्रॉस से मिली सहायता | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत सितंबर में चार शिविर रामपुरा, जावद, जीरन और कुकड़ेश्वर में आयोजित होंगे शिविर | प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन समारोह: विधायक मारू ने सुनी समस्याएं और दिए समाधान के आश्वासन | कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता |

नीमच में परोपकार के कार्यो के लिए सहयोग करने वालों की कोई कमी नहीं है-श्री जैन
26, Dec 2023

image

नीमच 25 दिसंबर 2023, बीमारी कोई भी हो घर, परिवार के लिए बडा संकट साबित होती है। नीमच जिले में थेलेसिमिया के प्रति जागरूकता एवं उपचार के लिए काफी काम किया जा रहा है। नीमच के सिविल अस्‍पताल में प्रारंभ किए गए नवीन थेलेसिमिया वार्ड को भविष्‍य में सर्व सुविधायुक्‍त आदर्श वार्ड बनायेंगे। आवश्‍यक संसाधनों से परिपूर्ण इस वार्ड में थेलेसिमिया के मरीजों और उनके परिजनों को अस्‍पताल से अलग वातावरण उपलब्‍ध कराने का प्रयास किया जावेगा। यह बात कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने सोमवार को जिला चिकित्‍सालय नीमच में थेलेसिमिया वार्ड के शुभारंभ समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कही।

    इस मौके पर देश के जाने माने ब्रोनमैरो ट्रांसप्‍लांट , विशेषज्ञ डॉ.दिनेश पण्‍डारकर, डा.चंद्रमोली त्रिपाटी उज्‍जैन, डॉ.ललीता पण्‍डारकर उज्‍जैन, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील, डॉ.बी.एल.सिसोदिया, डॉ. विजय भारती, डा.मनीष यादव, डॉ.राजेन्‍द्र एरन भी उपस्थित थे।

    जिला थेलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी व्‍दारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री सत्‍येन्‍द्र सिह राठौर ने सोसायटी व्‍दारा थेलेसिमिया मरीजों के उपचार एवं जागरूकता के लिए संचालित गतिविधियों की विस्‍तार से जानकारी देते हुए बताया, कि सोसायटी व्‍दारा विभिन्‍न शिविरों के माध्‍यम से अब तक 583 बोनमेरो डोनर तैयार करवाये गये है। जिले में ब्‍लड डोनर्स की कोई कमी नहीं है। उन्‍होने डॉ.पण्‍डारकर व्‍दारा थेलेसिमिया मरीजों की जांच एवं उपचार में किए जा रहे सहयोग के बारे में विशेष रूप से बताया। बोनमैरो विशेषज्ञ डॉ.दिनेश पण्‍डारकर ने कहा, कि थेलेसिमिया पीडित बच्‍चों की उचित देखभालएवं उपचार से बच्‍चों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्‍होने ब्‍लड सेपरेशन मशीन की आवश्‍यकता का विशेष रूप से उल्‍लेख किया।

    डॉ.पण्‍डारकर ने थेलेसिमिया मरीजों को बोनमेरो ट्रांसप्‍लांट के लिए मरीजों और उनके परिजनों की सहमति एवं सहयोग जरूरी बताया। कार्यक्रम को न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपडा ने भी सम्‍बोधित किया। श्री सुरेश सिंहल ने थेलेसिमिया मरीजों के उपचार के कार्य में तन मन धन से हर सम्‍भव सहयोग का विश्‍वास दिलाया। कार्यक्रम को डॉ.राजेन्‍द्र एरन ने भी सम्‍बोधित किया।

     सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटिल ने अवगत कराया कि नीमच में शासन व्‍दारा ब्‍लड सेपरेशन मशीन एवं यूनिट स्‍थापित करने के लिए फण्‍ड स्‍वीकृत कर निविदा कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। स्‍थल का चयन भी हो गया है। आठ, दस दिन में ब्‍लड सेपरेशन यूनिट का कार्य प्रारंभ हो जायेगा और लगभग 6 माह में ब्‍लड सेपरेशन यूनिट स्‍थापित होकर प्रारंभ कर दी जायेगी।

      डॉ.दिनेश पण्‍डारकर, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने अतिथियों के साथ फीता काटकर थेलेसिमिया वार्ड का उद्घघाटन किया और वार्ड का भ्रमण कर अवलोकन किया। प्रारंभ में जिला थेलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों, सर्व श्री सचिन, सुरेश, अनिल, गोयल, चंचल शर्मा, ममता आदि ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्‍येन्‍द्र सिह राठौर ने किया।

     इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, गणमान्‍य नागरिक, श्री दिनेश मानावत, सुनील रस्‍तोगी, श्री किशोर जावेरिया, चिकित्‍सकगण व अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


मुख्य ख़बरें

अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |