Sunday, 02 ,August 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता | जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर | सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश | मनासा पुलिस को बड़ी सफलता: मादक पदार्थ तस्करी का 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार | मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक |

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश
20, Jul 2026

image

नीमच, कलेक्टर सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा ब्लैक फिल्म लगाने वाली दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, जब्ती एवं सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहनों के आगे-पीछे विभिन्न जाति एवं समुदायों के नाम लिखकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सीईओ जिला पंचायत ने ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों के बाहर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूल बसों में इमरजेंसी एग्जिट, पैनिक बटन एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कराने तथा आरटीओ के माध्यम से बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।


उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को सभी सार्वजनिक वाहनों एवं स्कूल बसों की फिटनेस जांच, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई, स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों की नेत्र जांच तथा शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में सभी निर्माण विभागों को सड़कों की मरम्मत, ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने तथा वर्षाकाल में जलभराव या पुल-पुलियों पर पानी के बहाव की स्थिति वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं स्टॉप गेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।


मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नीमच को सड़क पर अतिक्रमण कर सामान बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध जब्ती एवं चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने यातायात पुलिस को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में वाहन स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राहत एवं राहवीर योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धार्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |