Sunday, 02 ,August 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता | जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर | सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश | मनासा पुलिस को बड़ी सफलता: मादक पदार्थ तस्करी का 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार | मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक |

क्या आपका स्मार्टफोन होने लगा हैंग या स्लो, तो इन पांच टिप्स से फोन को बनाएं सुपरफास्ट!
22, Aug 2020

image

आमतौर पर लोग फोन तब बदलते हैं जब वह हैंग होना या स्लो होना शुरू हो जाता है। फोन हमारी दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा है, ऐसे में अगर फोन स्लो होना शुरू हो जाए तो झुंझलाहट होने लगती है। वहीं आजकल महामारी के चलते अधिकांश लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और फोन धीमा होने से काम में दिक्कत होने लगती है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप उसकी रफ्तार बढ़ा सकते हैं और आपको फोन बदलने से पहले सोचने के लिए कुछ वक्त भी मिल जाएगा...

Cache डाटा डिलीट करें

पहले जान लें कि फोन पर जब भी आप कोई काम या टास्क करते हैं तो वह कैच डाटा के तौर पर कुछ निशान छोड़ देता है, जो कई बार बढ़ते बढ़ते जीबी तक में पहुंच जाता है और ज्यादा स्पेस लेने से फोन को स्लो कर देता है। आजकल स्मार्टफोंस में सेटिंग्स होती हैं, जिससे इन्हें डिलीट किया जा सकता है। Cache डाटा को क्लियर करने के लिए- Settings > Storage > Cache में जाएं और कैच डाटा पर टैप करें।

अगर आप फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो फेसबुक के लाइट वर्जन के इस्तेमाल को प्राथमिकता दें, इससे न केवल आपका डाटा खर्च बचेगा बल्कि बैटरी भी कम खर्च होगी और फोन स्लो भी नहीं होगा।

बैंक्रग्राउंड एप्स को करें बंद

हमारे फोन में कई ऐसी एप्स होती हैं, जो हम इंस्टॉल तो तुरंत कर लेते हैं लेकिन इस्तेमाल साल में यदाकदा ही होती हैं। लोगों के फोन ऐसी एप्स से भरे रहते हैं। संभव हो तो ऐसी एप्स को डिलीट कर दें। आपके फोन में मेमोरी की बहुत बचत होगी। वहीं एप्स को इस्तेमाल करने के बाद उन्हें बंद करना न भूंले। टास्क मैनेजर में जाकर देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में कौन-कौन सी एप्स चल रही हैं। ये एप्स फोन की मेमोरी खाती हैं जिससे फोन स्लो हो जाता है।

बंद करें एनीमेशंस

एनिमेशंस और ट्रांजिशंस देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन ये बहुत मेमोरी खाते हैं। वहीं अगर इन्हें बंद कर दिया जाए तो प्रोसेसिंग पावर के साथ प्रोसेसिंग टाइम भी बचाया जा सकता है। इन एनिमेशंस को डिसेबल करने के लिए Settings > About Phone > Tap Build number until you see a pop-up intimating that Developer options have been enabled > Go back to the main Settings page > Open Developer options > Windows animation scale > Animations off पर टैप करके बंद कर सकते हैं। ज्यादातर फोन में ये स्केल 1x होता है, जैसे-जैसे इस स्केल को बढ़ाया जाएगा उदाहरण के तौर पर 10x कर देने पर फोन पर बहुत स्लो हो जाएगा। वहीं इस स्केल को ऑफ कर देने से फोन की स्पीड बढ़ जाएगी।

बोल्टवेयर या अनयूज्ड एप्स को करें बंद

स्मार्टफोन में बहुत से बोल्टवेयर होते हैं, इनमें से कई आपके काम के भी नहीं होते हैं। वहीं फोन में लोग ऐसी बहुत से सी एप्स इंस्टॉल कर लेते हैं, जो काम की ही नहीं होती हैं। वहीं ये एप्स आपके फोन में जगह भी घेरती हैं। इनमें से कई एप्स ऐसी होती हैं, तो बैकग्राउंड में चलती रहती हैं और डिवाइस को स्लो कर देती हैं। अगर आप इन्हें अनइंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं, तो इन्हें डिसेबल भी कर सकते हैं।

क्रोम में डाटा सेवर करें ऑन

फोन को स्लो होने से रोकने के लिए एक यह भी अच्छा तरीका है। हम फोन में ब्राउजिंग के लिए क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। ब्राउजिंग के दौरान वेबसाइट्स की कैच एकत्रित होती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहने से एक जीबी से ज्यादा तक पहुंच जाती है। लेकिन क्रोम को ऑप्टिमाइज करके इसे फिक्स किया जा सकता है। डाटा सेवर मोड ऑन करके परफॉरमेंस को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए क्रोम की सेटिंग में जाएं और Data Saver ऑप्शन पर टैप करके इसे ऑन कर सकते हैं।

विजट और लाइव वॉलपेपर से बचें

अगर आप अपने स्मार्टफोन की स्लो नहीं करना चाहते हैं तो विजट और लाइव वॉलपेपर के इस्तेमाल से बचें। ये दोनों आइटम फोन की मेमोरी का काफी इस्तेमाल करते हैं और यह प्रोसेसिंग को स्लो करता है। इसके प्रयोग से सीपीयू के साथ बैटरी पर भी लोड पड़ता है, इससे डिवाइस स्लो हो जाती है। बेहतर होगा कि लाइव वॉलपेपर की जगह स्टैटिक फोटो को फोन वॉलपेपर की जगह लगा सकते हैं।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |