Friday, 12 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा | एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश | म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय नीमच आएंगे 12 जून को योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे | जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को | अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित | नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान र नीमच संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम पीएमकेएसवाई में 612.5 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई, 624 | उर्वरक की सोसायटी में उपलब्धीता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा प्रगतिरत निर्माण कार्यो पर सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाए-सुरक्षा प्रबंध अनिवार्यत:करें- कलेक्ट र समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टार ने दिए निर्देश | जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं | जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही- नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज | खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को |

साँची बनी देश की पहली सोलर सिटी
07, Sep 2023

image

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल साँची नगर को प्रथम सोलर सिटी के रूप में लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा कि आज अक्षय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया और इस क्षेत्र में कार्य करने का मंत्र दिया हैउसे सामाजिक दायित्व मानकर पूरा करने की दिशा में मध्यप्रदेश आगे बढ़ा है। मध्यप्रदेश ओंकारेश्वर में भी बांध की सतह पर सोलर पैनल लगाकर 600 मेगावाट क्षमता के संयंत्र स्थापित करने की पहल की गई है। साँची से कभी विश्व को शांति का संदेश पहुँचा था। अब साँची सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पथ-प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम में नवकरणीय विभाग और आईआईटी कानपुर के मध्य साँची को नेट जीरो सिटी बनाने के करारनामे पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोयले और अन्य साधनों से बिजली के उत्पादन का पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है। पारम्परिक माध्यमों को छोड़कर प्रकृति को नुकसान पहुँचाए बिना सौर ऊर्जा उत्पादन की शुरूआत के लिए साँची के नागरिकनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न संस्थानों से पधारे विद्वानोंवैज्ञानिकों और ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों का अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह साँची और देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा है। साँची के पास नागौरी में तीन मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना के फलस्वरूप साँची सोलर सिटी बनी है। निकट भविष्य में गुलगांव में पाँच मेगावाट की सौर परियोजना स्थापित होगी जो कृषि क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि साँची सोलरसिटी से वार्षिक 14 हजार टन से अधिक कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगीजो लगभग लाख 38 हजार से अधिक पेड़ों के बराबर है। ईकोफ्रेंडली सुविधाओं से पर्यावरण प्रदूषण रूकेगा। ई-व्हीकल को बढ़ावा दिया गया है। चार कमर्शियल चार्जिंग पाइंट तथा तीन ई-रिक्शा चार्जिंग पाइंट स्थापित कर दिए गए हैं। बैटरी वाहनों के चलने से लाख से अधिक मूल्य के डीजल की भी बचत होगी।

नागरिक ऊर्जा बचत और संरक्षण के क्षेत्र में हुए जागरूक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि साँची में करीब हजार नागरिकों ने अपने घरों में सोलर स्टेंड लैंपसोलर स्टडी लैंपसोलर लालटेन का इस्तेमाल कर बिजली बचाने का संकल्प लिया है। हर घर सोलर की अवधारणा सफल हुई। लगभग 63 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र घरेलू छतों पर लगाए गए हैं। शहर के केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों और प्रतिष्ठानों का इनर्जी आडिट करवाया गया। ऊर्जा साक्षरता आभियान के अंतर्गत साँची के लोगों ने ऊर्जा बचत और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता का परिचय दिया। प्रतिवर्ष संयंत्रों के उपयोग से करीब 22 लाख रूपए के बिजली के बिल कम होंगे।

नेट जीरो शहर बनाने का संकल्प सराहनीय

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि साँची को आईआईटी कानपुर के सहयोग से नेट जीरो शहर बनाने का संकल्प सराहनीय है।  यह शहर पूरी दुनिया को दिशा दिखाएगा। आज पर्यावरण बचाना बहुत आवश्यक है। बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को अक्षय ऊर्जा के उपयोग से पूरा करना है। शीघ्र ही सोलर पम्प भी कृषि कार्यों में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान  ने कहा कि आज इस क्षण में आनंद से भरा हूँ। ऊर्जा साक्षरता अभियान के संचालन को अच्छा समर्थन मिला। सभी सहयोगी बधाई के पात्र हैं।

लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि साँची जो बौद्ध स्तूप के लिए   प्रसिद्ध था अब सोलर सिटी के रूप में जाना जाएगा। साँची में व्यापक स्तर पर सोलर लैंप का वितरण हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को ऊर्जा संरक्षण के लिए शिक्षित किया गया है। जगह जगह चार्जिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने साँची सहित रायसेन एवं विदिशा जिलों में विकास कार्यों की मंजूरी दीहै। सम्पूर्ण प्रदेश के विकास के लिए वे समर्पित हैं।

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2020 में सोलर सिटी विकसित करने का आव्हान किया था। साँची एक आदर्श सोलर सिटी की पहचान बनाएगा। साँची के विद्यार्थी ऊर्जा साक्षर हो गए हैंइसके लिए उन्होंने निर्धारित परीक्षा भी पास की है। साँची के मार्ग रात में भी जगमगाने लगे हैं। आने वाले पर्यटक इनका लाभ ले रहे हैं। सौर ऊर्जा से मोबाइल फोन भी चार्ज हो रहे हैं। साँची में वार्षिक करोड़ 68 लाख रुपए की बचत होगी।

साँची सोलर सिटी से संबंधित प्रमुख तथ्य

  • साँची में नागरिकों के घरों और सरकारी कामों में व्यय होने वाले विद्युत व्यय में 7.68 करोड़ की वार्षिक बचत होगी।

  • बिजली बिल भरने से भी राहत मिलेगी।

  • विश्व के देशों से आने वाले पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएँ मिलेंगी।

  • साँची में रात्रि के समय जगमगाती सड़कों से दुकानें और रहवासी क्षेत्र की गलियाँ रोशन होने लगी हैं।

  • साँची के नागरिकों ने हर-घर सोलर के विचार को अंगीकार किया है। शहर में स्थित दफ्तरों का ऊर्जा आडिट हुआ।

  • नगरीय आबादी को ऊर्जा की बचत से जुड़े उपायों पर बिन्दुओं पर जागरूक और शिक्षित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की रायसेन जिले के विकास के लिये घोषणाएँ

  • रायसेन में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया जाएगा।

  • साँची में नगर पंचायत भवन का निर्माण होगा।

  • साँची में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होगी।

  • साँची में अहिरवार धर्म शाला के विकास में सहयोग दिया जाएगा।

  • साँची क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ रूपए की विशेष निधि मंजूर की जाएगी।

  • पूर्व सरकार द्वारा स्वीकृत साँची नगर पंचायत क्षेत्र के दो मार्ग जो नहीं बन सके थे, उनका निर्माण करवाया जाएगा।

  • रायसेन जिला पंचायत भवन के निर्माण का कार्य होगा।

  • रायसेन जिले के सलामतपुर में सीएम राइज स्कूल स्वीकृत किया जाएगा।

साँची में आयोजित सोलर सिटी लोकार्पण कार्यक्रम में आईआईटी मुम्बई के प्रो. चेतन सिंह सोलंकी भी उपस्थित थे। जिन्होंने इंटर नेशनल सोलर मिशन में सक्रिय भूमिका निभाई है। श्री सोलंकी ग्यारह वर्षों से महत्वपूर्ण ऊर्जा संरक्षण अभियान से जुड़े हैं। इसके साथ ही वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीटयूट के सारांश वाजपेयी, आईआईटी कानपुर के श्री आशीष गर्ग, श्री राजीव जिंदल, श्री रविशेखर, प्रो बी.के. सेठी, श्री वी.के. सिन्हा, आरजीपीवी के कुलपति श्री सुनील कुमार उपस्थित थे। जन-प्रतिनिधियों में किसान मोर्चा के श्री दर्शन सिंह, रायसेन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशंवत सिंह, श्री राकेश शर्मा उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री कर्मवीर शर्मा ने किया।


मुख्य ख़बरें

अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |