Friday, 12 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा | एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश | म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय नीमच आएंगे 12 जून को योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे | जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को | अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित | नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान र नीमच संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम पीएमकेएसवाई में 612.5 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई, 624 | उर्वरक की सोसायटी में उपलब्धीता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा प्रगतिरत निर्माण कार्यो पर सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाए-सुरक्षा प्रबंध अनिवार्यत:करें- कलेक्ट र समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टार ने दिए निर्देश | जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं | जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही- नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज | खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को |

लकडी से सिर पर वार कर मृत्‍यु कारित करने वाले आरोपी को हुआ 10 वर्ष का सश्रम कारावास
29, Sep 2023

image

माननीय जिला एवं सत्र न्‍यायालय श्रीमति विधि सक्‍सेना, झाबुआ जिला झाबुआ द्वारा आरोपी गोबरिया पिता अमरा वाखला निवासी ग्राम चुही को दोषी पाते हुये धारा 304 भाग-2  भादवि  में आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  एवं 5000/- हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया ।

शासन की ओर से प्रकरण का संचालन राजीव रूसिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा किया गया। 

जिला मीडिया प्रभारी अभियोजन अधिकारी झाबुआ द्वारा बताया गया कि फरियादी छगन पिता सुरजी वाखला द्वारा थाना रानापुर में रिपोर्ट किया कि दिनांक 04.12.2022  उसके परिवार में झापा का कार्यक्रम था, जिसमें जवला पिता सुरजी वाखला, गोबरिया पिता अमरा वाखला और उसके परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान करीब 12.00 बजे दिन में गोबरिया का किसी बात को लेकर जवला से विवाद होने लगा तथा गोबरिया ने जवला को गालिया ग्‍लौच देने लगा, तो जवला ने गोबरिया को बोला कि तु मुझे गाली क्यों दे रहा है तो इस बात को लेकर गोबरिया ने वहा पर पड़ा एक बोर का लकड़ा उठाकर जान से मारने की नियत से जवला को सिर में मारा जिससे उसके भाई जवला को सिर में गंभीर चोंट आयी, जिससे जवला की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, आरोपी गोबरिया मौके से बोर का लकड़ा लेकर वहां से भाग गया । जवला की हत्या आरोपी गोबरिया पिता अमरा वाखला निवासी ग्राम चुही ने की है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रानापुर पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी गोबरिया को गिरफ्तार कर अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय मे प्रस्‍तुत किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए, उक्‍त प्रकरण को जिले का चिन्हित एवं जघन्‍य सनसनीखेज घोषित किया गया था। 

अभियोजन की ओर से संचालनकर्ता राजीव रूसिया,  जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा प्रकरण में लिखित तर्क एवं मौखिक तर्क करते हुए अपना मामला बखुबी संदेह से परे साबित किया गया। 

माननीय जिला एवं सत्र न्‍यायालय श्रीमति विधि सक्‍सेना, झाबुआ जिला झाबुआ द्वारा आरोपी गोबरिया पिता अमरा वाखला निवासी ग्राम चुही को दिनांक 29.09.2023 को दोषी पाते हुये धारा 304 भाग-2  भादवि  में आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  एवं 5000/- हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया ।


मुख्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |