Friday, 12 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा | एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश | म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय नीमच आएंगे 12 जून को योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे | जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को | अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित | नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान र नीमच संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम पीएमकेएसवाई में 612.5 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई, 624 | उर्वरक की सोसायटी में उपलब्धीता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा प्रगतिरत निर्माण कार्यो पर सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाए-सुरक्षा प्रबंध अनिवार्यत:करें- कलेक्ट र समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टार ने दिए निर्देश | जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं | जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही- नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज | खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को |

प्रदेश के पहले बायो टेक्‍नोलॉजी पार्क की आधारशिला नीमच के सरवानिया महाराज में रखी
01, Oct 2023

image

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने 30 सितम्‍बर को नीमच जिले के जावद क्षेत्र के सरवानिया महाराज में 50 करोड की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले  बायोटेक्‍नोलॉजी पार्क की आधारशिला रखी और 53.37 करोड के विभिन्‍न विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। 8 करोड की लागत से नवनिर्मित शासकीय पॉलीटेक्‍नीक महाविद्यालय जावद के भवन का लोकार्पण किया। 1.47 करोड के शासकीय कन्‍या .मा.वि.रतनगढ, 1.47 करोड के शा.हाई स्‍कूल सरोदा एवं 43 लाख की लागत के उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भवन गरवाडा का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी विभागों ने इसमें स्टाल लगाए थे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, एमएसएमई मंत्रीओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, पवन पाटीदार, कमिश्‍नर डॉ. संजय गोयल,आईजी संतोष कुमार सिह, डीआईजी मनोज कुमार सिंह , कलेक्टर दिनेश जैन , एसपी अमित कुमार तैलानी  सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी, आमजन, पत्रकार मौजूद थे।

12 वी टॉप करने वाले तीन-तीन बच्चे बच्चियों को स्कूटी दी जाएगी

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष से 12 वीं टॉप में पास करने वाले तीन-तीन बच्चे और बच्चियों को स्कूटी वितरण किया जाएगा। इससे बच्चों में स्वस्थ

स्पर्धा का निर्माण होगा। शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को 5 वी से 6 टी क्लास में जाने पर 4500 रुपए साइकिल के लिए दिए जा रहे हैं। वहीं आठवीं से नवी क्लास में जाने

पर 4500 रुपए दिए जा रहे हैं। अगले वर्ष से 12वीं में 75% से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाएगा। हम अगले वर्ष से 75% से थोड़े कम अंक लाने वाले को भी लैपटॉप मिले इस पर भी विचार कर रहे हैं।

जावद मंडी को हाईटेक मंडी बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि जावद कृषि उपज मंडी को हाईटेक मंडी बनाया जाएगा। वही नीमच मंडी के लिए भी कोई विशेष प्लान तैयार किया

जाएगा। किसानों को किसी प्रकार से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सोयाबीन फसल का सर्वे कराया जाएगा, राहत राशि बांटी जाएगी। अब बहनों को हेड पंप से पानी भरने की जरूरत नहीं होगी। अब नल के माध्यम से जावद के हर घर तक नल पहुंचेगा। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के अंतर्गत भी राशि का वितरण 10 तारीख से पहले किया जाएगा। इस राशि के माध्यम से बहनों को पैसा नहीं मान और सम्मान दिया जा रहा है। मंत्री सखलेचा ने जावद में बच्चों को भाषाओं की शिक्षा दिलाई मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री श्री

सखलेचा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंत्री सखलेचा ने जावद, नीमच क्षेत्र में बच्चों को भाषाओं की शिक्षा दिलाई है। इन्होंने जिले की 375 आंगनवाड़ियों को हाईटेक बनाया है  अब सभी 375 आंगनवाड़ियां स्कूल में बदल चुकी है। जहां पर बच्चे लैपटॉप के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस क्षेत्र में फ्री में आम नागरिकों को बॉडी चैकअप किया जा रहा है। उनको फ्री में स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। 40-40 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं। जिससे बच्चों का भविष्य बदलेगा। जहां पर स्कूलों में हर सुविधा उपलब्ध होगी। स्मार्ट क्लास के माध्यम से दिल्ली मुंबई के शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे। 

पार्क से बायोटेक्नोलॉजी में नवीन अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा

बायोटेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना से बायोटेक्नोलॉजी में नवीन अनुसंधान और विकास संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पार्क के माध्यम से 8 उच्च स्तरीय प्रयोगशालाओं की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जैव तकनीको के व्यवसायीकरण के लिए बायोटेक पार्क स्थान उपलब्ध कराएगा। पार्क के माध्यम से बायोटेक क्षेत्र में व्यवसाय शुरू की जा सकेंगे। पार्क से सूक्ष्म और मध्यम तरह के बायोटेक उद्यमियों को बड़ावा मिलेगा। उद्यमी बायोटेक उत्पाद की कंपनी भी शुरू कर सकते है। लोगो को रोजगार भी मिलेगा। गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए मेडिकल फीस का खर्च भी मुख्यमंत्री द्वारा वहन किया जाएगा। बच्चों को पढ़ने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने मंच से हितग्राहियों को अलग अलग योजनाओं में लाभान्वित किया

मुख्यमंत्री ने मंच से ही सरवानिया महाराज में ही 10 विद्यार्थियो को लेपटॉप वितरित किया, उनसे संवाद किया। 3 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता कर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया।मत्स्य विभाग के हितग्राही श्री श्यामलाल भोई को 1 लाख रुपए की थ्री व्हीलर विथ आइस बॉक्स की चाबी दी। लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 3 लाडलियों को आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया। संत रविदास स्व रोजगार योजना अंतर्गत हितग्राही श्री सुनील को 2 लाख रुपए का हितलाभ प्रदान किया।  


केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर द्वारा कहा गया कि मध्य प्रदेश द्रुत गति से विकास कर रहा है। गांव, किसान, कृषि के लिए सरकार समर्पित हैं। सरकार पूरी तरह से नागरिकों के लिए ही जीवन जी रही है। मध्य प्रदेश अब विकासशील राज्य बन गया है। आने वाले समय में स्वर्णिम मध्य प्रदेश होगा।  कैबिनेट मंत्री सखलेचा द्वारा कहा गया कि नीमच जिले में 375 आंगनवाड़ियों को स्कूल में बदला जा चुका है। 1700 लैपटॉप के माध्यम से आंगनवाड़ियों के बच्चे भी स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। आयुष्मान के माध्यम से फ्री में इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही आम नागरिकों का फ्री में मेडिकल चेकअप भी किया जा रहा है। स्कूलों में डिजिटल स्कूल का कॉन्सेप्ट दिया है। जो कि पूरे जिले में चल रहा है। बायोटेक्नोलॉजी पार्क के माध्यम से जिले में 60 उद्योग स्थापित होने का प्रावधान है। बायोटेक्नोलॉजी की वजह से आने वाले समय में देश की इकोनॉमी में 30% योगदान बायोटेक्नोलॉजी का होगा। इसी क्रम में जावद भी टेक्नोलॉजी क्षेत्र में लगातार बहुत आगे बढ़ रहा है।


मुख्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |