Sunday, 02 ,August 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता | जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर | सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश | मनासा पुलिस को बड़ी सफलता: मादक पदार्थ तस्करी का 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार | मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक |

जिले में सभी त्यौहारों पर शांति एवं सदभाव की परम्‍परा कायम रहे–कलेक्टर श्री जैन विधायक, कलेक्‍टर एवं एस.पी.की उपस्थिति में जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक सम्‍पन्‍न
18, Sep 2023

image

नीमच 18 सितम्‍बर 2023, नीमच जिले में आगामी दिवसों में धार्मिक पर्व गणेश चतुर्थी, डोल ग्‍यारस

एवं अनंत चतुर्दशी व मिलाद-उन-नबी का त्‍यौहार मनाये जाना है। उक्‍त त्‍यौहार जिले में आपसी भाई

चारे एवं सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने तथा त्‍यौहारों पर आवश्‍यक प्रबंधों के संबंध में जिला स्‍तरीय

शांति समिति की बैठक सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। उक्त त्यौहारो

पर शांति, सदभाव एवं सौहार्द की नीमच जिले की परम्‍परा कायम रहे। यह बात कलेक्‍टर श्री दिनेश

जैन ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में कही।

विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने कहा, कि प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सदभाव की परंपरा नीमच

में हमेशा रही है और आगे भी रहेगी। पूर्व नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री रघुराज सिह चौरडिया, समिति

सदस्‍यों और आयोजकों व्‍दारा भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्‍टर श्री जैन की अध्‍यक्षता में आयोजित की

गई। इस मौके पर एडीएम सुश्री नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री अमितकुमार तोलानी, अतिरिक्‍त पुलिस

अधीक्षक श्री एन.एस.सिसोदिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री संजीव साहू, एसडीएम, सभी एसडीओपी,

तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सहित समिति के सभी सदस्‍यगण एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए,कि त्‍यौहारों को ध्‍यान में रखते हुए, नगर के मुख्य

मार्गो पर साफ-सफाई, गढढों की मरम्मत व मुरम डालकर भराई, अतिरिक्त स्ट्रीट लाईटें लगाने का कार्य

नगर पालिका प्राथमिकता से करवाएं,और खराब स्ट्रीट लाईटें ठीक करवाएं। बैठक में नगर पालिका एवं

विद्युत मण्डल अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे क्षैत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण कर, विद्युत आपूर्ति,

विद्युत कनेक्शन व विद्युत सुरक्षा, संबंधी व्‍यवस्‍थाओं को भली-भांती देख लें। उन्होने नगर पालिका,

विद्युत मण्डल नीमच को संयुक्त टीम बनाकर विद्युत केबल व टेलीफोन के नीचे लटक रहे, तारों को

दुरस्‍त करवाने के निर्देश भी दिए है। 

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी ने कहा, कि सभी लोग अपने त्यौहार मिलजुल कर

भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेगें। शरारती तत्वों के विरूद्ध

सख्त कार्यवाही की जावेगी। उन्होने कहा, कि सामाजिक समरसता के साथ त्यौहार मनाये। शांति समिति

के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है, वे अमन चेन कायम रखने में सहयोग करें। एस.पी. श्री तोलानी ने

कहा, कि जुलूस, अखाडों, पाण्‍डालों के आयोजक, आयोजन के पूर्व लिखित अनुमति अवश्‍य प्राप्‍त कर

लें, बगैर अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करें। साथ ही आयोजक अपने पाण्‍डाल, आयोजन

स्‍थल पर सुरक्षा के लिए अपने स्‍तर पर स्‍वयं सेवक भी रखे, बिजली के तारों के नीचे और मुख्‍य

सडकों, चौराहों पर पाण्‍डाल स्‍थापित ना करें, जिससे कि आवागमन बाधित ना हो। जुलूस, अखाडों को

निकालते समय, समय सीमा का पालन अवश्‍य करें। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्‍यों ने अपने

महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |