Sunday, 02 ,August 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता | जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर | सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश | मनासा पुलिस को बड़ी सफलता: मादक पदार्थ तस्करी का 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार | मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक |

लाडली बहनों को आवास की सुविधा भी मिलेगी-मंत्री श्री सखलेचा मंत्री श्री सखलेचा व्‍दारा 3.77 करोड़ की अरनिया से मिंडकी महादेव सड़क का भूमिपूजन
18, Sep 2023

image

नीमच  प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री

श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को सिंगोली क्षेत्र के प्रवास दौरान ग्राम पंचायत धारडी के

गांव अरनिया में अरनिया से मिंडकी महादेव तक 3 करोड 77 लाख 76 हजार रूपये की लागत

से बनने वाली 3.99 कि.मी. लंबी डामरीकृत सडक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर

शिलान्‍यास किया।

इस मौके पर मंत्री श्री सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार व्‍दारा

मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत लाभांवित बहनों को 450 रूपये में घरेलु गैस

सिलेण्‍डर की योजना लागू की है। अब लाडली बहनों को मुख्‍यमंत्री लाडली बहना आवास

योजना के तहत आवास निर्माण के लिए भी राशि प्रदान की जावेगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों

में फार्म भरने का काम प्रारंभ हो गया है। सभी पात्र बहनें अपने आवास के लिए फार्म अवश्‍य

भरें।

उन्‍होने कहा कि आगामी 30 सितंबर को सरवानिया महाराज में प्रदेश के पहले

बायोटेक्‍नोलॉजी पार्क का काम प्रारंभ हो रहा है। इसके बनने से कृषि तकनीक में काफी

परिवर्तन आएगा और क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधाएं मिलेगी। मंत्री श्री सखलेचा ने

क्षेत्रवासियों से कहा कि वे आत्‍मनिर्भर जावद के लिए स्‍वस्‍थ जावद की पहल के तहत

अपना नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण अवश्‍य करवाएं और अपनी आ.भा. आईडी भी बनवाए।

प्रारंभ में मंत्री श्री सखलेचा ने कन्‍याओं का पूजन एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का

शुभारंभ किया। सरपंच प्रतिनि‍धि श्री दिनेश धाकड एवं ग्रामीणों ने बड़ी पुष्‍पमाला से मंत्री श्री

सखलेचा का स्‍वागत किया।

इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष श्री गोपाल चारण, जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष प्रतिनिधि श्री

शम्‍भू लाल धाकड, श्री अशोक विक्रम सोनी, श्री गोपाल धाकड, श्री पारस जैन, श्री राधेश्‍यम

मेघवंशी, श्री प्रशांत पालीवाल एवं सरपंच सुश्री टीना दिनेश धाकड सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि

एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |