Friday, 12 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा | एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश | म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय नीमच आएंगे 12 जून को योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे | जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को | अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित | नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान र नीमच संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम पीएमकेएसवाई में 612.5 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई, 624 | उर्वरक की सोसायटी में उपलब्धीता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा प्रगतिरत निर्माण कार्यो पर सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाए-सुरक्षा प्रबंध अनिवार्यत:करें- कलेक्ट र समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टार ने दिए निर्देश | जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं | जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही- नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज | खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को |

कोलार में नाबालिक वर्ष के बच्‍चे की जघन्‍य सनसनीखेज हत्‍या मामलें में आरोपिया  को आजीवन कारावास की सजा
23, Sep 2023

image

माननीय न्‍यायालय सत्र न्‍यायाधीश  बलराम यादव, के द्वारा ग्राम चीचली बैरागढ, कोलार में नाबालिक 04 वर्ष के बच्‍चे की जघन्‍य सनसनीखेज हत्‍या मामलें में आरोपिया  सुनीता सोलंकी को धारा 302, 363 भादवि में दोष सिद्ध पाते हुये आरोपिया सुनीता सोलंकी को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास व 1000रूपये व धारा 363 भादवि में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000रूपये का अर्थदंड का निर्णय पारित किया है । उक्‍त प्रकरण में शासन द्वारा की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्रीमती वर्षा कटारे, श्री विजय कोटिया द्वारा पैरवी की गई है। 

घटना का संक्षिप्‍त  विवरण :-

घटना ग्राम चीचली बैरागढ, कोलार की है।  दिनांक 14/07/2019 को नारायण मीणा का नाती उम्र 04 वर्ष घर के बाहर खेल रहा था, शाम को वापस नहीं आया, जिसको 14/07/2019 से 16/07/2019 तक ढूंढा गया, जो नहीं मिला । पुलिस द्वारा मामलें में मर्ग कायमी की गई। पडोस में खाली पडे अमर सिंह के मकान में दिनांक 16/07/2019 को बदबू आने पर पुलिस द्वारा घर का ताला तोडकर व आस-पास के लोगों के साथ घर में जाकर देखा गया तो एक बच्‍चे की अधजली लाश मिली, जिसको नारायण सिंह मीणा द्वारा अपने नाती (वरूण) के रूप मे पहचान की गई। मौके से पुलिस द्वारा महिला के बाल जप्‍त किये गये एवं अन्‍य जप्तिया की गई। साथ घटना स्‍थल से एक गेहूं की लाईन जो सुनीता सोलंकी के घर तक गई थी, उस लाईन के सहारे सुनीता के सोलंकी के घर गये, जहां पर एक टंकी में गेहूं रखे हुऐ थे और उसके आसपास कीटनाशक दवाई रखी मिली थी जिसे पुलिस द्वारा जप्‍त किया गया था। संदेह के आधार पर आरोपिया सुनीता सोलंकी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपिया सुनीता सोलंकी व उसका पुत्र (अपचारी बालक) को अभिरक्षा में लिया गया, जिससे पूछताछ की गई, पूछताछ में सुनीता सोलंकी के द्वारा पुरानी रंजिस को लेकर मृतक वरूण का अपहरण कर उसे चींटी मार दवा खिलाकर मार दिया और उसे गेंहू की टंकी में अपने घर में बंद कर दिया , दिनांक 16/07/2019 को अमर सिंह के सूने पडे मकान में ले जाकार उसे जला दिया । मौके से जप्‍त किये महिला के बाल का डीएनए मिलान एवं सुनीता सोलंकी के घर से जप्‍त की गई कीटनाशक दवा के रेपर से लिऐ गये फिंगर प्रिंट की एफ एस एल से जांच पश्‍चात, डीएनए एवं फिंगर प्रिंट के मिलान व अभियोजन द्वारा प्रस्‍तुत अन्‍य साक्ष्‍यों के आधार पर अभियोजन ने अपना मामला प्रमाणित कया जिस कारण आरोपितया सुनीता सोलंकी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई ।

धारा 363 भादवि में कायमी कर विवचेना के दौरान आरोपिया के विरूद्ध धारा 363, 364, 302, 201, 34 भादवि का मामला पाये जाने से अभियोग पत्र न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया था। आरोपिया सुनीता सोलंकी के पुत्र (अपचारी बालक) के संबंध में अभियोग पत्र बाल न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया। 


मुख्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |