Sunday, 02 ,August 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता | जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर | सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश | मनासा पुलिस को बड़ी सफलता: मादक पदार्थ तस्करी का 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार | मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक |

मंत्री श्री सखलेचा ने सरवानिया महाराज में कलेक्टर एवं एसपी के साथ लिया मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा हेलीपेड, सभा स्थल और रोड शो मार्ग का किया अवलोकन
25, Sep 2023

image

नीमच  24 सितंबर 2023, प्रदेश के सूक्ष्‍म, लघु, मध्‍यम, उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री

ओमप्रकाश सखलेचा ने  रविवार को सरवानिया महाराज में 30 सितंबर 2023 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री

श्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक

निर्देश भी दिए।

मंत्री श्री सखलेचा ने कलेक्टर श्री दिनेश जैन, एसपी श्री अमित कुमार तोलानी, अतिरिक्त

पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया, एसडीएम श्री राजकुमार हलदर के साथ रविवार को

सरवानिया महाराज में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

लिया और मोरवन रोड पर प्रस्तावित हेलीपैड स्थल एवं हेलीपैड से सरवानिया नगर में रोड शो मार्ग,

सरवानिया महाराज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम

स्थल का अवलोकन किया और आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सखलेचा ने कलेक्टर

एवं एसपी के साथ लासुर रोड़  से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभा स्थल तक प्रस्तावित

रोड शो मार्ग का निरीक्षण किया और रोड शो मार्ग पर विद्युत तारों को ऊंचा करवाने, सड़क की

मरम्मत करवाने गड्डों को भरवाने एवं यातायात की  सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी

दिए।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री रूपेंद्र जैन, श्री अर्जुन माली, श्री जसवंत बंजारा अन्य

जनप्रतिनिधि लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री महेंद्रसिंह चौहान, एसडीओ लोक निर्माण श्री पंकज

खराड़ी, एसडीओपी श्री मिथिलेश उईके सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इसके पहले न.प.सरवानिया महाराज में आयोजित अधिकारियों की बैठक में मंत्री श्री सखलेचा ने

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, एसपी श्री अमित कुमार तोलानी सहित अन्‍य अधिकारियों से चर्चा कर,

मुख्‍यमंत्री जी के कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा की।

मंत्री श्री सखलेचा ने बैठक में बताया कि मुख्‍यमंत्री श्री चौहान 30 सितम्‍बर को सरवानिया

महाराज में प्रदेश के पहले बायोटेक्‍नॉलॉजी पार्क की आधारशिला रखेंगे और नगर में रोड शो करेंगे

तथा शा.उ.मा.विद्यालय परिसर में विशाल जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के

लगभग दो हजार से अधिक युवा बाईक रैली निकाल कर मुख्‍यमंत्री जी का स्‍वागत करेंगे और रोड

शो में भाग लेंगे। बैठक में कलेक्‍टर एवं एसपी ने सभास्‍थल, मंच, स्‍थल, रोड शो मार्ग, हेलीपेड

स्‍थल पर पार्किंग व्‍यवस्‍था, बेरिकेटिंग्‍स व्‍यवस्‍था, सुरक्षा व्‍यवस्‍था और आमजनों के लिए

कार्यक्रम स्‍थल पर आने और वापस सुरक्षित निकासी की व्‍यवस्‍था, यातायात व्‍यवस्‍था आदि

की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |