Thursday, 01 ,October 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर | जनसुनवाई बनी सुमीबाई के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम कलेक्टर की संवेदनशील पहल से रेडक्रॉस से मिली सहायता | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत सितंबर में चार शिविर रामपुरा, जावद, जीरन और कुकड़ेश्वर में आयोजित होंगे शिविर | प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन समारोह: विधायक मारू ने सुनी समस्याएं और दिए समाधान के आश्वासन | कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता |

नीमच में तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का हुआ शुभारंभ जि.प.अध्‍यक्ष श्री चौहान एवं कलेक्‍टर श्री जैन ने किया मेले का शुभारंभ
29, Sep 2023

image


नीमच जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत, नीमच के तत्वावधान में स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 27 से 29 सितम्‍बर तक 3 दिवसीय आजीविका उत्पाद मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का शुभारंभ बुधवार को  जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान  एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान ने कहा, कि मध्यप्रदेश की सरकार महिला शसक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसर प्राप्त हो रहे है, महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्य सरहानीय है। 

कलेक्‍टर श्री जैन ने कहा, कि आजीविका मिशन जिले में महिलाओं को बढ़ावा देने स्वरूप अच्छा कार्य कर रहा है, जिसका उदाहरण आजीविका उत्पाद मेले में प्रदर्शित विभिन्न उत्पाद है। जिले की पहचान रहे तारापुर प्रिंट को पुनर्जीवित कर पहचान दिलाने का भी सराहनीय प्रयास हुआ है। उन्‍होने कहा कि ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा परिश्रम कर बनाये गए विभिन्न उत्पादो से ग्रामीण परिवेश की महक प्राप्त होती है, इनकी शुद्धता को किसी पर्याय की आवश्यकता नही है। इन उत्पादों का उचित स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जावे, ताकि महिलाओं के आजीविका संवर्धन को गति मिल सके। अतिथियों द्वारा आजीविका उत्पादों के 15 स्टाल पर प्रदर्शित उत्पादों का निरीक्षण भी किया गया तथा हितग्राहियों से चर्चा की। इससे हितग्राहियों के उत्साह में वृद्धि हुई।

मेले में प्रदर्शित ऐक्रिलिक आर्टवर्क, तारापुर ब्लॉक प्रिंट एवं  बन्देज साड़ी, आचार-पापड़-बड़ी- चिप्स, सभी प्रकार के मसाले,बेग, मावा-घी- मिठाई-नमकीन, अगरबत्ति, सेनेटरी नैपकिन, सभी प्रकार की दालें, एल ई डी बल्ब-लाइट,गोबर से निर्मित सजावटी सामग्री व मूर्तिया, खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद आकर्षक का केंद्र रहे।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री महेश नागदा, जनपद सदस्य श्री रतन मालावत,एसडीएम नीमच डॉ. ममता खेड़े,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरविंद डामोर, ग्रामीण आजीविका मिशन के श्री शम्भू मईडा, श्री हुकुमचंद कुमावत एवं मिशन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकासखण्‍ड प्रबंधन श्री राजेन्द्र चौहान ने किया व अंत में आभार श्री शम्भू मईडा ने व्‍यक्‍त किया।


मुख्य ख़बरें

अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |