Sunday, 02 ,August 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता | जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर | सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश | मनासा पुलिस को बड़ी सफलता: मादक पदार्थ तस्करी का 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार | मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक |

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग?
08, Jul 2026

image

मनासा। भीषण गर्मी की छुट्टियों के बाद क्षेत्र में एक बार फिर स्कूलों की रौनक लौट आई है। स्कूल खुलते ही सड़कों पर स्कूली वाहनों की आवाजाही तेजी से बढ़ गई है। लेकिन इसी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवालिया निशान भी खड़ा हो गया है। क्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी वही पुरानी तस्वीरें सामने आने लगी हैं, जहां नियमों को ताक पर रखकर स्कूली वाहन दौड़ रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या नीमच आरटीओ (RTO) विभाग इस बार गहरी नींद से जागेगा और वाहनों की सघन चेकिंग करेगा, या फिर हर बार की तरह महज दो-चार वाहनों पर चालानी कार्रवाई की 'खानापूर्ति' कर अपनी इतिश्री (औपचारिकता) कर लेगा।

ओवरलोडिंग और खटारा वाहनों के भरोसे नौनिहाल

स्कूल शुरू होते ही ऑटो, वैन और मैजिक वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठंसकर ले जाया जा रहा है। कई वाहन तो बिना फिटनेस और परमिट के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा नियमों (जैसे वाहनों में जीपीएस, पैनिक बटन, फर्स्ट एड बॉक्स और जाली होना) का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन बैठा है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।   

सरपट दौड़ रहे 'नाबालिग सारथी', परिजनों का मिल रहा मूक समर्थन  मनासा नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों एक और गंभीर समस्या पैर पसार चुकी है। सड़कों पर नाबालिग बच्चे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के तेज रफ्तार में दोपहिया और चौपहिया वाहन दौड़ाते साफ देखे जा सकते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस जानलेवा शौक में इन बच्चों को खुद उनके परिजनों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। माता-पिता खुद अपने कम उम्र के बच्चों के हाथों में गाड़ियां सौंपकर गर्व महसूस कर रहे हैं, जो न सिर्फ उनके बच्चों बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी काल साबित हो सकते हैं।

जनता पूछ रही सवाल: क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आरटीओ विभाग और स्थानीय पुलिस केवल सत्र की शुरुआत में नाममात्र की चेकिंग का ढोंग करती है। कुछ दिन की सख्ती के बाद मामला फिर 'ढाक के तीन पात' हो जाता है। नगरवासियों ने मांग की है कि:स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा और चालकों के लाइसेंस की कड़ाई से जांच हो।ओवरलोड वाहनों के परमिट तुरंत निरस्त किए जाएं।नाबालिगों को वाहन देने वाले माता-पिता पर भारी जुर्माना लगाया जाए और उन पर कानूनी कार्रवाई हो।अब देखना दिलचस्प होगा कि नीमच का परिवहन अमला इस बार मनासा क्षेत्र में कोई ठोस और जमीनी कार्रवाई करता है या फिर कागजी कार्रवाई की औपचारिकता निभाकर शांत बैठ जाता है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |