नीमच, 27 जुलाई 2026। आयुष विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय आयुर्वेदिक
औषधालयों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित
कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को
शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय अलोरी
गरवाड़ा द्वारा अलग-अलग ग्रामों में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें
कुल 77 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।