Friday, 12 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा | एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश | म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय नीमच आएंगे 12 जून को योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे | जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 15 को | अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित | नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान र नीमच संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम पीएमकेएसवाई में 612.5 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई, 624 | उर्वरक की सोसायटी में उपलब्धीता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा प्रगतिरत निर्माण कार्यो पर सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाए-सुरक्षा प्रबंध अनिवार्यत:करें- कलेक्ट र समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टार ने दिए निर्देश | जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं | जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही- नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज | खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को |

मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने दिया जे.के. सीमेंट समूह के एम.डी. राघवपति सिंघानिया और सी.एम.डी. माधव कृष्ण सिंघानिया को स्थान
21, Jun 2021

image

फोर्ब्स ने की सिंघानिया ब्रदर्स की कुशलता और योग्यता की जमकर तारीफ !

निंबाहेड़ा/ दुनिया की सबसे मशहूर पत्रिका फॉर्ब्स ने भारत में जे.के. सीमेंट समूह के युवा एम.डी. राघवपति सिंघानिया और सी.एम.डी. माधव कृष्ण सिंघानिया को अपने नए अंक में उनकी योग्यता एवं कार्य कुशलता को वर्णित करते हुए प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

फोर्ब्स पत्रिका के पेज नंबर 3 पर जे.के. सीमेंट समूह के एमडी राघवपति सिंघानिया के बारे में लिखा गया है कि 2007 में स्पेशल एग्जीक्यूटिव के रूप में स्व. श्री यदुपति सिंघानिया के सानिध्य में जे.के. सीमेंट समूह में व्यवसाय की शुरुआत की और जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया राघव पति सिंघानिया ने कुशल प्रशासक के रूप में अपनी कार्य यात्रा को आगे बढ़ाते हुए अभी तक के सबसे युवा प्रबंध निदेशक  बने हैं। राघवपति सिंघानिया ने कंपनी की रणनीति और तौर-तरीकों को कुशलतापूर्वक संभाला है उसी का नतीजा है कि जे.के. सीमेंट ग्रुप आज नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है और समूह का भविष्य भी उज्जवल है। फोर्ब्स के अनुसार जे.के. सीमेंट ग्रुप को जो ऊंचाइयां राघवपति सिंघानिया के नेतृत्व में प्राप्त हुई है वह अपने आप में अनुकरणीय हैं। जे.के. कंपनी ने इनके नेतृत्व में अपने विभिन्न प्लांटों का विस्तार करते हुए अपनी उत्पादन क्षमता को 14.7 MNTPA का सीमेंट प्लांट बनाया जो अभी सबसे टॉप सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की श्रेणी में आ गया है। जे.के. सीमेंट वॉल पुट्टी निर्माण के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वाइट सीमेंट बनाने वाली कंपनी जे.के. सीमेंट समूह है।

राघवपति सिंघानिया के नेतृत्व में जे.के. समूह ने फुजेरा और अफ्रीका जैसे देशों में अपना विस्तार कर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राघवपति सिंघानिया को उनके कार्य के जुनून के लिए जाना जाता है और वह नई- नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से आमजन की आवश्यकताओं की पूर्ति और कमी को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। राघवपति सिंघानिया के नेतृत्व में जे.के. सीमेंट समूह में नवीनीकरण के कारण काफी नए प्रयोग किए गए हैं। राघवपति इस बात में विश्वास रखते हैं कि अपनी कंपनी को पूरी दुनिया में बहुत मजबूत और लोकप्रिय बनाएं। उनका मानना है कि कंपनी में कार्य करने वाले कंपनी की पूंजी हैं और वही लोग कंपनी का मजबूत बेस बनाते हैं जिससे कंपनी उत्तरोत्तर प्रगति कर सकती है।

फोर्ब्स के अनुसार राघवपति सिंघानिया चाहते हैं कि कंपनी निरंतर आगे बढ़े और अपने नीति और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करें । राघव पति की सोच है कि अपनी राष्ट्रीयता को बढ़ाने के लिए अच्छी शिक्षा और प्रशिक्षण को अति आवश्यक हैं। राघवपति सिंघानिया ने एजुकेटिव लीडरशिप प्रोग्राम आईएनएसईएडी फाउंटेन ब्लू से किया और शेफील्ड हल्लम यूनिवर्सिटी यूके से ग्रेजुएशन की हे। राघवपति सिंघानिया सीआईआई दिल्ली स्टेट काउंसिल के मेंबर भी रहे हैं। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोसाइंस स्कूल ऑफ एडवांस मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ईरान से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि मिली हुई है। फोर्ब्स के अनुसार राघवपति सिंघानिया एक सच्चे लीडर के रूप में कार्यरत हैं।

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार जेके सीमेंट समूह के सी.एम.डी. माधव कृष्ण सिंघानिया अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण से टेक्नोक्रेट है और उन्हें सीमेंट उद्योग के क्षेत्र में संचालन का  काफी अच्छा अनुभव है। माधव कृष्ण सिंघानिया के नेतृत्व में जे.के. सीमेंट समूह की मार्केट वैल्यू 1 मिलियन यूएस डॉलर से 3 मिलियन यूएस डॉलर करके उन्होंने अपनी योग्यता साबित की है। माधवकृष्ण सिंघानिया की रूचि टेक्नोलॉजी में है और नित्य नई खोज में विश्वास रखते हैं। वर्ष 2010 में जे.के. सीमेंट समूह का कुल उत्पादन जो 7.5 MTPA  था उसको 2020 में 14.7 MTPA करके माधव कृष्ण सिंघानिया ने अपनी कार्यकुशलता को दुनिया के सामने साबित किया है। माधव कृष्ण सिंघानिया ने जो उद्योग को आगे बढ़ाने के प्लान से पूरी दुनिया में जे.के. सीमेंट समूह का नाम हो रहा है। माधव कृष्ण सिंघानिया के नेतृत्व में जे.के. सीमेंट समूह पर्यावरण और अन्य क्षेत्र में कार्य करके न सिर्फ अपनी एक नई पहचान बनाई है बल्कि इन्हीं क्षेत्रों में कार्य के चलते उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले हैं। जे. के. सीमेंट समूह की अंतरराष्ट्रीय पहचान एवं शाखाओं के विस्तार में इनका बड़ा योगदान रहा है।माधव कृष्ण सिंघानिया एक इंजीनियर है और इन्होंने केरिज मेलन यूनिवर्सिटी यूएसए से इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। माधव कृष्ण ने फैमिली बिजनेस मैनेजमेंट का डिप्लोमा लोशन स्विजरलैंड से किया है। माधव कृष्ण सिंघानिया भी सीआईआई दिल्ली और नॉर्थ रीजन काउंसिल के उपाध्यक्ष भी है तथा यंग इंडिया दिल्ली युवा सीआईआई के अध्यक्ष भी हैं। इतना ही नहीं माधव कृष्ण सिंघानिया नेशनल काउंसलिंग ऑफ सीमेंट एंड बिल्डिंग मटेरियल के सदस्य भी रहे हैं। माधव कृष्ण सिंघानिया ने 2018 में इंडियन यूथ डायलॉग में ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वर्तमान में वह इसके सदस्य भी हैं। फोर्ब्स के अनुसार माधव कृष्ण सिंघानिया युवा पीढ़ी के ऐसे लीडर हैं जिन्होंने जे.के. सीमेंट समूह को मॉर्डनाइजेशन की ओर ले जाकर उद्योग की उन्नति की जड़ें मजबूत की है और समूह का नाम अपने पूर्वजों की भांति ही रोशन किया है।

जे.के. सीमेंट समूह के दोनों युवा सिंघानिया ब्रदर्स राघवपति सिंघानिया एवं माधव कृष्ण सिंघानिया का नाम विश्व की प्रमुख पत्रिका फॉर्ब्स में आना न सिर्फ भारत के लिए बल्कि निंबाहेड़ा क्षेत्रवासियों के लिए भी गौरव की बात है क्योंकि जे.के. सीमेंट समूह का सबसे बड़ा प्लांट निंबाहेड़ा क्षेत्र में कार्यरत है और जे.के. सीमेंट अपनी सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के प्रति समर्पण की भावना के लिए हमेशा जाना जाता रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों ,धार्मिक संस्थाओं और मीडिया सहयोगीयो ने इस उपलब्धि पर खुशी प्रकट करते हुए जे.के. सीमेंट समूह के युवा बिजनेस टायकूनस को निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दी है।


मुख्य ख़बरें

अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |