Sunday, 02 ,August 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता | जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर | सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश | मनासा पुलिस को बड़ी सफलता: मादक पदार्थ तस्करी का 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार | मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक |

खेलो एमपी यूथ गेम्स विभिन्न चरणों में 12 से 28 सितम्बर तक होंगी खेल प्रतियोगिता
07, Sep 2023

image

नीमच  प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने, खेल को सर्व सुलभ

बनाने, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उन्हें खेलों की

तकनीकी पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये प्रदेश में कई अभिनव पहल किये जा रहे है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पहली बार हुए खेलों इण्डिया यूथ गेम्स की

सफलता के बाद घोषणा की थी कि "खेलो इण्डिया यूथ गेम्स" की तर्ज पर मध्यप्रदेश में "खेलो

एमपी यूथ गेम्स" का आयोजन भी किया जाएगा। इस कड़ी में 12 से 28 सितम्बर तक प्रदेश में

विभिन्न चरणों में खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन प्रदेश के सभी 52 जिलों के 313 विकासखण्डों में किया

जाएगा। यूथ गेम्स 4 चरणों, ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। ब्लॉकस्तरीय

चयन स्पर्धा 12 से 14 सितंबर के मध्य किया जाएगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर,

संभागस्तरीय 20 से 23 सितंबर तथा राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 24 से 28

सितंबर तक किया जाएगा। राज्यस्तर पर प्रदेश के 8 संभाग भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा,

सागर, उज्जैन एवं शहडोल की टीमें सहभागिता करेंगी। 24 खेलों में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएँ

प्रदेश के 7 शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, रीवा एवं जबलपुर में किये जाएंगे।

जिला एवं संभाग स्तर पर प्रदेश में प्रचलित 18 खेल एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन,

बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबिल टेनिस,

योगासन, वॉलीबॉल, टेनिस और शतरंज का आयोजन किया जाएगा।

राज्यस्तर पर 6 खेल ताइक्वांडो, फैंसिंग, रोइंग, क्याकिंग-कनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी जैसे खेलों का

आयोजन किया जाएगा। राज्यस्तर पर एथलेटिक्स, शूटिंग प्रतियोगिताएँ स्पोर्टस कॉम्पलेक्स

शिवपुरी में होंगी। भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में बॉक्सिंग, ताक्वांडो, जूडो, फैंसिंग, टेनिस,

फुटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, शतरंज प्रतियोगिताएँ होंगी। भोपाल की बड़ी झील में क्वाकिंग-कनोइंग

और रोइंग तथा प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी प्रतियोगिता की जाएंगी। इंदौर के बॉस्केटबॉल

काम्प्लेक्स में बास्केटबॉल और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएँ तथा एमरॉल्ड हाइट्स स्कूल में टेबल

टेनिस के मुकाबले होंगे। ग्वालियर में मध्यप्रदेश बेडमिंटन अकादमी बेडमिंटन और मध्यप्रदेश

महिला हॉकी अकादमी कम्पू ग्वालियर में हॉकी की प्रतियोगिताएँ होंगी। स्पोर्टस कॉम्पलेक्स

उज्जैन में मलखम्ब और योगासन, जबलपुर के रानीताल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में खो-खो एवं

तीरंदाजी तथा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स रीवा में कबड्डी के मुकाबले खेले जाएंगे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |