Sunday, 02 ,August 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता | जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर | सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश | मनासा पुलिस को बड़ी सफलता: मादक पदार्थ तस्करी का 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार | मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक |

‘’चुनाव से पहले कर ले आधार, वोटर कार्ड से लिंक‘’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया खबर को फेक न्‍यूज, असत्‍य एवं निराधार
18, Sep 2023

image

नीमच कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने 17 सितम्‍बर

2023 को नीमच से प्रकाशित दैनिक मालवा टूडे समाचार पत्र में ‘’ चुनाव से पहले कर ले, आधार, वोटर

कार्ड से लिंक, वरना मतदान के वक्‍त हो सकती है परेशानी ’’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार को फेक

न्‍यूज असत्‍य एवं निराधार बताते हुए उक्‍त समाचार का खण्‍डन किया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू ने बताया, कि रविवार 17 सितम्बर, 2023 को स्थानीय

समाचार-पत्र दैनिक मालवा टुडे में "चुनाव से पहले कर लें आधार वोटर कार्ड लिंक, वरना मतदान के

वक्त हो सकती है परेशानी" शीर्षक से समाचार प्रकाशित करते हुए उल्लेख किया गया है कि पेन कार्ड

की ही तरह वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने का काम चल रहा है, इसके लिए सरकार द्वारा

टारगेट भी सेट किया गया है, दिनांक 01 अप्रैल, 2023 तक सभी लोगो को वोटर आईडी को अपने आधार

से लिंक करना होगा. हालांकि वोटर आईडी को आधार से लिंक करना आपके ऊपर है, इसे अगर आप नही

करवाते है तो भी आप चुनाव में वोट दे सकते है ।

समाचार-पत्र में प्रकाशित उक्त समाचार के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच श्री

संजीव साहू ने स्‍पष्‍ट किया है, कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आधार संग्रहण

के संबंध में पत्र क्रमांक: 3926 दिनांक 13.07.2022 से जारी किये गए निर्देशों में यह स्पष्ट उल्लेख किया

गया है कि आधार नंबर संग्रहण का कार्य केवल मतदाता सूची में प्रमाणीकरण करने एवं भविष्य में

बेहतर सेवाएं प्राप्त करने के लिये किया जा रहा है, जिन मतदाताओं द्वारा आधार नंबर किसी कारण से

नहीं दिया जा सकेगा उनके लिए 11 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज की जानकारी प्रस्तुत

करने की व्यवस्था की गई है, किसी भी मतदाता का नाम आधार नंबर न देने की स्थिति में मतदाता

सूची से विलोपित नहीं किया जायेगा तथा आधार नंबर संग्रहण वैकल्पिक है।

समाचार-पत्र में प्रकाशित उक्त समाचार के संबंध में यह भी स्पष्ट किया गया है, कि निर्वाचक

नामावली में दर्ज सभी मतदाताओं के आधार नंबर को संग्रहण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023

निर्धारित थी, जो समाप्त हो चुकी है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू ने स्‍पष्‍ट किया है, कि वर्तमान में आयोग द्वारा

ऐसे कोई निर्देश नही दिए गए है, कि वोटर आईडी से आधार नम्बर लिंक न होने पर मतदान करने मे

कोई समस्या होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर आईडी कार्ड से मतदाता अपने वोटिंग के

अधिकार का उपयोग आसानी से कर सकता है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |