Thursday, 01 ,October 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर | जनसुनवाई बनी सुमीबाई के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम कलेक्टर की संवेदनशील पहल से रेडक्रॉस से मिली सहायता | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत सितंबर में चार शिविर रामपुरा, जावद, जीरन और कुकड़ेश्वर में आयोजित होंगे शिविर | प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन समारोह: विधायक मारू ने सुनी समस्याएं और दिए समाधान के आश्वासन | कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव | शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन | एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित | छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता |

अधिक से अधिक पात्र बहनों को दिलवाएं रियायती दर पर रसोई गैस सुविधा: मुख्यमंत्री श्री चौहान
26, Sep 2023

image

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सस्ते दाम पर रसोई गैस उपलब्ध करवाने का कार्य पूरी तन्मयता से परिश्रम पूर्वक किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र बहनों को यह सुविधा उपलब्ध हो सके। हितग्राहियों को शीघ्र ही राशि अंतरित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं। जिस तरह जिला स्तर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन पर ध्यान दिया गया उसी टीम भावना से रियायती रसोई गैस सिलेंडर री-फिलिंग योजना की सुविधा का लाभ दिलवाने का कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा जिला कलेक्टर से प्रदेश में रियायती दर पर रसोई गैस सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बहनों के पंजीयन कार्य की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस कार्य की जिलावार जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के परिपालन के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संबंधित एजेंसियों, आयल कंपनियों और स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर निर्धारित कार्यवाही की जा रही है। बहनों को गैस कंपनी से विक्रय दर पर सिलेंडर लेने के पश्चात अंतर की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। यह राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 15 सितम्बर को टीकमगढ़ से योजना का शुभारंभ कर प्रतीक स्वरूप कुछ हितग्राहियों के आवेदन प्रपत्र भरवाए थे। उन्होंने गत 17 सितम्बर को भी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बहनों के आवेदन प्रपत्र भरवाने का कार्य किया था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि कम दाम पर रसाई गैस की सुविधा मिलने से लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। इसका लाभ दिलवाने के लिए प्रदेश में बहनों के पंजीयन की कार्यवाही चल रही है। बैठक में बताया गया कि उज्ज्वला योजना का लाभ ले रही बहनों और ऐसी बहनों जिन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है, उनकी समग्र जानकारी एकत्र कर बैंक खातों के विवरण के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। बड़ी संख्या में पुरुषों के नाम खाते होने से परिवार किस तरह लाभान्वित हो, इसके लिए जरूरी तकनीकी उपायों पर भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीसी द्वारा जिलों से चर्चा के दौरान पन्ना, सीहोर और कुछ अन्य जिलों में हुए श्रेष्ठ कार्य संपादन के लिए कलेक्टर्स को बधाई दी और अन्य जिलों को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे राशि का अंतरण कार्य जल्द संपन्न हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेन्स में जिला स्तर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में भी निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य हितग्राहियों को कठिनाई आये बिना पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों में किसानों को रबी फसलों के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक वर्षा से कुछ स्थानों पर फसलों की क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना और आर बी सी 6-4 के प्रावधानों का लाभ दिलवाने को भी कहा।


मुख्य ख़बरें

अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |