Sunday, 05 ,April 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार | नीमच जिला जल अभावग्रस्‍त क्षेत्र घोषित डी.एम. ने नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध | प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- श्री जगदीश देवड़ा | जिला पंचायत सीईओ ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की समीक्षा | नगर परिषद मनासा में बैठक सम्पन्न कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए | नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय तस्कर के विरुद्ध की गई बडी कार्यवाही आरोपी के कब्जे वाली ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त किया गया । | जनसंघ भाजपा के नींव के पत्थर व वरिष्ठ कार्यकर्ता,मिसाबंधु विजयवर्गीय को गार्ड ऑफ ऑनर | अफीम तस्कर को 11 वर्ष की सख्त कैद | हुंडई वरना कार से 45 किलो डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार | फिल्मी स्टाईल, बदमाश आए और जेब में से 65 ग्राम सोने की डली लेकर भाग गए, मुनिम चक्कर आए और गिर गया और मालिक अस्पताल लेकर आया..... मामला— नीमच में 'मंगलम ज्वैलर्स के मुनिम के साथ हुई कथित लूट का | नीमच में 1000 दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग और उपकरण देने का महाभियान 15 मार्च से | अफीम फसल की रखवाली कर किसान की कुँए में गिरने से मौत | रिश्वत के मामले में सी.बी.एन. के सब इंसपेक्टर को 5 साल की सजा | लकड़ी से मारपीट कर ऊंगली तोड़ने तीन आरोपीयों को 06-06 माह का कारावास। | बुलेट से निकल रही पटाखे जैसी आवाज, कान और दिल के मरीजों के लिए घातक | दिलीप बिल्‍डकॉन का फर्जी चेक बनाकर राशि आहरण करने का प्रयास करने वाले आरोपी को हुई सजा | वन विभाग के संरक्षण प्रयास लाए रंग,तीन दिवसीय शीतकालीन सर्वे में नीमच के जंगलों में 507 गिद्ध दर्ज | प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना का मिला लाभ- गृहणी से सफल उद्यमी बनी प्रेमलता खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, 2 से 3 लाख रूपये की मासिक आय प्राप्‍त |

लू से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी पानी, छाछ व अन्‍य तरल पदार्थो के सेवन करें लू(तापघात) से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी
29, Mar 2024

image

नीमच 29 मार्च 2024,गर्मी का मौसम प्रारम्भ हो गया है, अधिक तापमान के बदलाव से लू लगने की

संभावना होती है। इसके साथ-साथ खाद्य व पेय पदार्थों के दूषित होने की संभावनाऐं भी बढ़ जाती हैं।

सीएमएचओ डॉ.एस.एस. बघेल  ने बताया,कि लू(तापघात)से बचाव के लिए हैं।आमजन धूप व गर्मी से

बचें। घर में हवादार, ठंडे स्थान पर रहें। बाहर जाना आवश्यक हो, तो सुबह व शाम के समय जाये।

अत्याधिक शारीरिक श्रम वाली गतिविधियां अधिकतम तापमान वाले घंटों में न करें। सफेद व हल्के रंग

के वस्त्रों का उपयोग करें, सिर को कपड़े या टोपी से ढ़कें। जूते-चप्पल तथा नजर के काले चश्में का

प्रयोग करें। धूप में जाने से पहले भोजन व पर्याप्त पानी पियें। पेय पदार्थों(नान अल्कोहॉलिक)जैसे नींबू

पानी, लस्सी, छांछ, जलजीरा, आमपना, दही, नारियल पानी आदि का सेवन करें। ताजा एवं स्वच्छ भोजन का

सेवन करें।

शिशुओं तथा बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के महिला व पुरूष घर के बाहर काम करने वाले,

मानसिक रोगियों तथा उच्च रक्तचाप वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखें। बंद गाड़ी के अंदर का तापमान

बाहर से अधिक होता है। किसी को बंद पार्किंग में रखी गाड़ी में अकेला न छोड़ें। बहुत अधिक

भीड़,गर्म,घुटन भरे कमरों,रेल,बस आदि में यात्रा गर्मी के मौसम में अत्यावश्यक होने पर ही करें। यदि

किसी व्यक्ति को लू लगने का संदेह होता है, तो उसे तत्काल ठण्डे स्थान पर रखें। पानी, छांछ व अन्य

तरल पदार्थों को पर्याप्त मात्रा में ले। यदि आराम न लगे तो तुरंत निकट के अस्‍पताल में चिकित्‍सक

को दिखाकर, उपचार लाभ लें।

लू से बचाव के लिए रखें सावधानी-जिले में गर्मी के मौसम में लू से बीमार होने की संभावना हो सकती

हैं। ऐसे में हर नागरिक कि जिम्मेदारी है,कि वह अपने परिवार व स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए

लू से से बचे।

लू के प्रमुख लक्षण इस प्रकार है–गर्म लाल और सुखी आंखे होना, मतली या उल्टी आना, तेज सिरदर्द

होना, मांश-पेशियो में कमजोरी व दर्द होना, साँस फूलना या दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट, चक्कर

आना या बेहोशी, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक होना। यदि इस प्रकार के

लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक को दिखाए और उचित उपचार लें।

लू से बचने के लिए यह सावधानिया रखें– धूप में जाते समय सफ़ेद या हल्के रंग के सूती वस्‍त्र पहने,

पानी एवं पेय पदार्थ का अधिक सेवन करें। ठन्डे मौसमी फल खाए, बुजुर्गो का खास ध्‍यान रखें, सादा

खाना और तरल पदार्थो का सेवन करें। गर्दन के पिछले भाग, कान और सि‍र को गमछे या तोलिये से

ढ़क कर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्मे व छतरी का उपयोग करें। तेज धूप के समय दोपहर 12 बजे से

शाम 4 बजे तक हो सके, तो इनडोर रहें।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |