Saturday, 04 ,April 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार | नीमच जिला जल अभावग्रस्‍त क्षेत्र घोषित डी.एम. ने नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध | प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- श्री जगदीश देवड़ा | जिला पंचायत सीईओ ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की समीक्षा | नगर परिषद मनासा में बैठक सम्पन्न कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए | नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय तस्कर के विरुद्ध की गई बडी कार्यवाही आरोपी के कब्जे वाली ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त किया गया । | जनसंघ भाजपा के नींव के पत्थर व वरिष्ठ कार्यकर्ता,मिसाबंधु विजयवर्गीय को गार्ड ऑफ ऑनर | अफीम तस्कर को 11 वर्ष की सख्त कैद | हुंडई वरना कार से 45 किलो डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार | फिल्मी स्टाईल, बदमाश आए और जेब में से 65 ग्राम सोने की डली लेकर भाग गए, मुनिम चक्कर आए और गिर गया और मालिक अस्पताल लेकर आया..... मामला— नीमच में 'मंगलम ज्वैलर्स के मुनिम के साथ हुई कथित लूट का | नीमच में 1000 दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग और उपकरण देने का महाभियान 15 मार्च से | अफीम फसल की रखवाली कर किसान की कुँए में गिरने से मौत | रिश्वत के मामले में सी.बी.एन. के सब इंसपेक्टर को 5 साल की सजा | लकड़ी से मारपीट कर ऊंगली तोड़ने तीन आरोपीयों को 06-06 माह का कारावास। | बुलेट से निकल रही पटाखे जैसी आवाज, कान और दिल के मरीजों के लिए घातक | दिलीप बिल्‍डकॉन का फर्जी चेक बनाकर राशि आहरण करने का प्रयास करने वाले आरोपी को हुई सजा | वन विभाग के संरक्षण प्रयास लाए रंग,तीन दिवसीय शीतकालीन सर्वे में नीमच के जंगलों में 507 गिद्ध दर्ज | प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना का मिला लाभ- गृहणी से सफल उद्यमी बनी प्रेमलता खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, 2 से 3 लाख रूपये की मासिक आय प्राप्‍त |

दिलीप बिल्‍डकॉन का फर्जी चेक बनाकर राशि आहरण करने का प्रयास करने वाले आरोपी को हुई सजा
24, Feb 2026

image

मनोज त्रिपाठी संभागीय जनसंपर्क अधिकारी, भोपाल ने बताया कि दिनांक 24/02/2026 माननीय न्‍यायालय अतूल सक्‍सेना 23वे अपर सत्र न्‍यायाधीश महोदय, द्वारा फर्जी चेक बनाकर राशि आहरण करने वाले आरोपी शौकीन्‍द्र कुमार पिता धर्मपाल को दोषसिद्ध  पाते हुये धारा 420 सहपठित धारा 511 भादवि  मे  03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड एवं धारा 474 भादवि मे  03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड से दण्डित किये जाने का निर्णय पारित किया है । उक्‍त प्रकरण में शासन द्वारा की ओर से विशेष लोक अभियोजक एसटीएफ भोपाल आकिल खान द्वारा पैरवी की गई है। 

घटना का संक्षिप्‍त  विवरण :-

घटना का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस थाना एसटीएफ भोपाल को दिलीप बिल्‍डकॉन के अध्‍यक्ष भारत द्वारा एक लिखित शिकायत की गई थी कम्‍पनी द्वारा पूर्व मे जारी किये गये चेक क्रमांक 492400 राशि 3000/-  जो उसकी कम्‍पनी के कर्मचारी अंकुर कुमार को दिया गया था उक्‍त चैक की किसी अज्ञात व्‍यक्ति द्वारा क्‍लोनिंग कर 10 करोड की राशि का चैक तैयार कर देव कन्‍स्‍ट्रकशन के नाम से दिनांक 27/02/2020 को केनरा बैंक जिला मुजफ्फनगर उत्‍तर प्रदेश मे आहरण हेतु प्रस्‍तुत किया। जब उक्‍त चैक की जॉच क्‍लीरिंग शाखा के द्वारा की गई तो मालूम हुआ है कि उक्‍त क्रमांक का चैक पहले ही आहरण हो चुका है। जिस कारण बैंक द्वारा चैक का भुगतान रोक दिया गया एवं संबंधित बैंक की शाखा को सूचना दी गई। उक्‍त सूचना के आधार पर पुलिस थाना एसटीएफ के अपराध 144/2020 धारा 420, 511, 474 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया सम्‍पूर्ण विवेचना उपरान्‍त अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया माननीय न्‍यायालय के समक्ष अभियोजन द्वारा प्रस्‍तुत तर्क, साक्ष्‍य, दस्‍तावेजों एवं न्‍यायाद़ष्‍टात से सहमत होते हुए आरोपी शौकीन्‍द्र कुमार को उक्‍त धाराओं मे दोषसिद्ध का निर्णय पारित किया गया है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |