मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणामों ने इस बार शिक्षा का पूरा ट्रेंड बदल दिया है। छोटे जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह रही कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट भी निजी स्कूलों से बेहतर रहा।
बड़े शहरों की स्थिति: औसत प्रदर्शन
राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों का प्रदर्शन अच्छा तो रहा, लेकिन वे टॉप रैंक से दूर रहे।
भोपाल: 8वीं में 94.44%, 5वीं में 95.27%
इंदौर: 8वीं में 93.86%, 5वीं में 96.67%
ग्वालियर: 8वीं में 92.96%, 5वीं में 94.62%
जबलपुर: 8वीं में 94.55%, 5वीं में 95.78%
A+ ग्रेड में भी छोटे जिले आगे
8वीं में नरसिंहपुर (58.34%), नीमच (51.66%), मुरैना (50.40%) टॉप पर रहे।
5वीं में नरसिंहपुर (51.05%), नीमच (47.39%), छिंदवाड़ा (44.11%) आगे रहे।