मनासा।। बैठक में कुल 49 प्रस्ताव सम्मिलित किए गए जिसमें वर्ष 2026-27 का बजट अनुमानित आय 400085959/- एवं अनुमानित व्यय 400050000/- एवं बचत 35959/- का प्रस्तुत किया गया जिसमें कोई कर वृद्धि नहीं की गई है। संचित निधि में 5 प्रतिशत का प्रावधान रखा गया है। अमृत 3.0 योजना, एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजना ई-विकल चार्जिंग स्टेशन का प्रावधान रखा गया है। नामान्तरण के 220 प्रकरण, महापुरुषों की मूर्ति स्थापित किए जाने प्रस्ताव की स्वीकृति एवं शेष सभी प्रस्ताव निविदा आमंत्रण एवं विकास कार्यों संबंधित होने से सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
नगर परिषद मनासा का साधारण सम्मेलन हुआ सम्पन्न। बैठक में अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी,उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या सहित पार्षद एवं मुख्यनगर पालिका अधिकारी संजय पाटीदार उपस्थित रहे।