नीमच जिले के सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोड़ी में एक दर्दनाक हादसे में कुँए में गिरने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोड़ी निवासी भारतसिंह पिता स्व.श्री करण सिंह राजपूत की खेड़ा रोड़ स्थित खेत पर बने खुले कुँए में गिरने से मोके पर ही मौत हो गई । बताया जा रहा है कि वह मोड़ी निवासी गोविदसिंह सोनिगरा के खेत पर अफीम की लुवनी -चूरनी की रखवाली कर रहे थे ।इसी दौरान अचानक्त पैर फिसलने से वे पास ही स्थित कुँए में जा गिरे ।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मोके पर पहुँचे ओर पुलिस को जानकारी दी गई । सूचना पर चौकी प्रभारी नीलेश सोलंकी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे ।ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुँए से बाहर निकाला गया । आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया । घटना के बाद गाँव मे शौक का माहौल छा गया ।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ कर दी है ।