मनासा।विजयवर्गीय समाज मनासा के आधारस्तम्भ व पूर्व अध्यक्ष,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,जनसंघ,भाजपा के नींव के पत्थर व वरिष्ठ कार्यकर्ता,मिसाबंधु,वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम विजयवर्गीय का 17 मार्च को उपचार के दौरान निधन हो गया आप 90 वर्ष के थे । आप कुछ समय से अस्वस्थ्य थे। उनके निधन की खबर से नगर में शोक छा गया । आप नगर की कई धार्मिक,सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होने के साथ ही विराट व्यक्तित्व के साथ स्पष्टवादिता के साथ सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करते थे। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने उनके पार्थिव शरीर को सम्मान सहित भाजपा ध्वज ओढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। लोकतंत्र सेनानी होने पर राज्य शासन की ओर से उनको पुलिस द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही विधायक अनिरुद्ध ( माधव ) मारू सहित तहसीलदार मुकेश निगम ने उनके पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बुधवार को कोर्ट परिसर स्थित उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में सभी वर्ग के नागरिक,अधिवक्ता,समाजजन शामिल थे। मोक्ष धाम पर उनके पुत्र पीयूष व अरविंद (शिक्षक) पौत्र परिवारजनों ने भारी मन से उनके पार्थिव शरीर को पवित्र अग्नि को समर्पित करते हुवे पंच तत्व में विलीन किया। मोक्ष धाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विजयर्गीय वकील सा.द्वारा अपने जीवन में किए गए सामाजिक,धार्मिक,राजनीतिक कार्यों को याद करते हुवे श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में विजयर्गीय समाज की ओर से अध्यक्ष रविन्द्र (दामु) विजयवर्गीय, विधायक माधव मारू, पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश व्यास,नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, अधिवक्ता सुनील यजुर्वेदी, पुष्कर झंवर, भगवान विजयवर्गीय मंदसौर, विजय शर्मा, कैलाश आगार, राजेंद्र गुलाटी,सुरेश नागदा (शिक्षक) अल्हेड ,अधिवक्ता रजनीश शर्मा सहित उपस्थित जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।