Saturday, 04 ,April 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार | नीमच जिला जल अभावग्रस्‍त क्षेत्र घोषित डी.एम. ने नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध | प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- श्री जगदीश देवड़ा | जिला पंचायत सीईओ ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की समीक्षा | नगर परिषद मनासा में बैठक सम्पन्न कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए | नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय तस्कर के विरुद्ध की गई बडी कार्यवाही आरोपी के कब्जे वाली ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त किया गया । | जनसंघ भाजपा के नींव के पत्थर व वरिष्ठ कार्यकर्ता,मिसाबंधु विजयवर्गीय को गार्ड ऑफ ऑनर | अफीम तस्कर को 11 वर्ष की सख्त कैद | हुंडई वरना कार से 45 किलो डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार | फिल्मी स्टाईल, बदमाश आए और जेब में से 65 ग्राम सोने की डली लेकर भाग गए, मुनिम चक्कर आए और गिर गया और मालिक अस्पताल लेकर आया..... मामला— नीमच में 'मंगलम ज्वैलर्स के मुनिम के साथ हुई कथित लूट का | नीमच में 1000 दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग और उपकरण देने का महाभियान 15 मार्च से | अफीम फसल की रखवाली कर किसान की कुँए में गिरने से मौत | रिश्वत के मामले में सी.बी.एन. के सब इंसपेक्टर को 5 साल की सजा | लकड़ी से मारपीट कर ऊंगली तोड़ने तीन आरोपीयों को 06-06 माह का कारावास। | बुलेट से निकल रही पटाखे जैसी आवाज, कान और दिल के मरीजों के लिए घातक | दिलीप बिल्‍डकॉन का फर्जी चेक बनाकर राशि आहरण करने का प्रयास करने वाले आरोपी को हुई सजा | वन विभाग के संरक्षण प्रयास लाए रंग,तीन दिवसीय शीतकालीन सर्वे में नीमच के जंगलों में 507 गिद्ध दर्ज | प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना का मिला लाभ- गृहणी से सफल उद्यमी बनी प्रेमलता खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, 2 से 3 लाख रूपये की मासिक आय प्राप्‍त |

प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- श्री जगदीश देवड़ा
31, Mar 2026

image

नीमच 31 मार्च 2026, प्रदेश सरकार द्वारा मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्‍व में इस कृषक कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार पूरे वर्ष कृषि से संब‍ंधित, कृषि आधारित कार्य कर रही है। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस वर्ष बजट में कृषि के लिए 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। यह बात प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नीमच जिले के जावद में मण्‍डी प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय जहर मुक्‍त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर के मंगलवार को समापन समारोह को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, पद्मश्री सुभाष पालेकर, मीरोलेब्‍स की संस्‍थापक सुश्री सुनिता गुप्‍ता, दीप प्रोजेक्‍ट के नचिकेत भटकर सहित जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मंचासीन थे।

      उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने उदबोधन में जहर मुक्‍त, जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजन की सराहना करते हुए कहा, कि किसान भाईयों ने इस प्रशिक्षण में जो भी सीखा है, जाना, समझा है, उसे धरातल पर उतारने का प्रयास करें। खेती में अपनाएं। उन्‍होने जावद क्षेत्र में विधायक सखलेचा की पहल पर नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण अभियान, डिजीटल शिक्षा, ए.आई.शिक्षा के प्रोजेक्‍ट की सराहना की।

      उपमुख्‍यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने कहा, कि प्रधानमंत्री जी ने आयुष्‍मान भारत योजना के माध्‍यम से देश के गरीबों को आयुष्‍मान कार्ड से 5 लाख रूपये प्रति वर्ष नि:शुल्‍क उपचार की सुविधा उपलब्‍ध कराई है। किसान सम्‍मान निधि के माध्‍यम से सीधे किसानों के खाते में डीबीटी से राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्‍होने उपस्थितजनों का आव्‍हान किया, कि हर एक व्‍यक्ति जिस क्षेत्र में भी है, उस क्षेत्र में मन लगाकर काम करने का संकल्‍प लें, तो वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की प्रधानमंत्री जी की परिकल्‍पना साकार होगी।

          उपमुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दीप प्रोजेक्‍ट के तहत जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों के ए.आई.सीखने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्‍होने जावद क्षेत्र की सभी नगर परिषदों के निवनियुक्‍त वरिष्‍ठ पार्षदगणों का स्‍वागत/अभिनन्‍दन भी किया।

           विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने अध्‍यक्षीय उदबोधन में कहा, कि समय के साथ खेती का स्‍वरूप भी बदल रहा है। जावद के सरकारी स्‍कूल के 50 छात्र एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहे है। शासकीय स्‍कूलों में जे.ई.ई.नीट की नि:शुल्‍क कोचिंग सुविधा के उक्‍त परिणाम मिले है।

विधायक सखलेचा ने कहाकि इस प्रशिक्षण शिविर स्‍थल पर विभिन्‍न 16 विभागों की स्‍टाल एवं प्रदर्शनी लगी है। 8 राज्‍यों के किसान इस प्रशिक्षण में चार दिन से प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे है। जावद क्षेत्र के 1500 विद्यार्थी आठ माह से ए.आई.की पढ़ाई कर रहे है। इनमें से 800 बच्‍चे कृषि में ए.आई.का उपयोग सीख रहे है। उन्‍होने कहाकि सभी विभागोंकृषि वैज्ञानिकों और सुभाष पालेकर जी के मार्गदर्शन से जावद क्षेत्र का किसान देशप्रदेश का अग्रणी किसान बनेगा।

      उन्‍होने कहा, कि जावद क्षेत्र में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ किया जा रहा है। ए.आई.सीख चुके 300 बच्‍चें क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों को स्‍थानीय स्‍तर पर शासन की विभिन्‍न योजनाओं का ऑनलाईन लाभ दिलाने का काम करेंगे। उन्‍होने कहा, कि जावद क्षेत्र और जावद क्षेत्र के युवाओं को सबसे पहले आत्‍मनिर्भर बनाने का विशेष प्रयास निरंतर जारी है। ए.आई.तकनीक का उपयोग कर किसानों की आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास क्षेत्र में किया जा रहा है।

    नचिकेत भटकर ने जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों में संचालित ए.आई.शिक्षा, डिजिटल शिक्षा के डीम प्रोजेक्‍ट की जानकारी दी। उन्‍होने कहा कि क्षेत्र के युवा ए.आई.सीखकर घर बैठे आय भी प्राप्‍त कर रहे है। 1400 बच्‍चों को ए.आई.की शिक्षा दी जा रही है।

     मुख्‍य वक्‍ता पद्मश्री सुभाष पालेकर ने अपने उदबोधन में कहाकि मैं पहले ऐसे विधायक ओमप्रकाश सखलेचा से मिला हूं जो जावद में नि:शुल्‍क कृषि पर आधारित प्रशिक्षण शिविर किसानों के लिए आयोजित कर रहे है। उन्‍होने कहाकि मेरी कृषि पद्धति जैविक और प्राकृतिक नहीं हैउससे भिन्‍न है।

         उन्‍होने कहाकि किसी भी पेड़ पौधे को जीवित रहने के लिए कीटनाशक और किसी भी प्रकार के खाद के भोजन की जरूरत नहीं होती है। उन्‍होने कहाकि फसलों में रासायनिक उर्वरक और ना ही कीटनाशक का उपयोग करें। पालेकर जी ने रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्‍प्रभावों के बारे में विस्‍तार से बताया।

     मीरो लेब्‍स एग्रीटेक की सुनिता गुप्‍ता ने कृषि में ए.आई. टेक्‍नॉलाजी का उपयोग करने एवं उसमें होने वाले लाभ के बारे में प्रजेन्‍टेशन दिया। उन्‍होने कहा, कि जावद क्षेत्र में प्रथम चरण में लहसुन, मक्‍का और संतरा फसल में ए.आई.टेक्‍नालाजी का उपयोग कर कम लागत में अधिक उत्‍पादन के लिए प्रोजेक्‍टर लगया जा रहा है।

      कार्यक्रम का संचालन सरवानिया न.प.अध्‍यक्ष सत्‍येन्‍द्र सिह जैन ने किया। इस मौके पर एडीएम बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एन.एस.सिसोदिया, जिला पंचायत के सदस्‍यगण, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण तथा नीमच जिले सहित विभिन्‍न 8 राज्‍यों से बड़ी संख्‍या में आए किसान उपस्थित थे। 


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |