Saturday, 04 ,April 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार | नीमच जिला जल अभावग्रस्‍त क्षेत्र घोषित डी.एम. ने नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध | प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- श्री जगदीश देवड़ा | जिला पंचायत सीईओ ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की समीक्षा | नगर परिषद मनासा में बैठक सम्पन्न कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए | नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय तस्कर के विरुद्ध की गई बडी कार्यवाही आरोपी के कब्जे वाली ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त किया गया । | जनसंघ भाजपा के नींव के पत्थर व वरिष्ठ कार्यकर्ता,मिसाबंधु विजयवर्गीय को गार्ड ऑफ ऑनर | अफीम तस्कर को 11 वर्ष की सख्त कैद | हुंडई वरना कार से 45 किलो डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार | फिल्मी स्टाईल, बदमाश आए और जेब में से 65 ग्राम सोने की डली लेकर भाग गए, मुनिम चक्कर आए और गिर गया और मालिक अस्पताल लेकर आया..... मामला— नीमच में 'मंगलम ज्वैलर्स के मुनिम के साथ हुई कथित लूट का | नीमच में 1000 दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग और उपकरण देने का महाभियान 15 मार्च से | अफीम फसल की रखवाली कर किसान की कुँए में गिरने से मौत | रिश्वत के मामले में सी.बी.एन. के सब इंसपेक्टर को 5 साल की सजा | लकड़ी से मारपीट कर ऊंगली तोड़ने तीन आरोपीयों को 06-06 माह का कारावास। | बुलेट से निकल रही पटाखे जैसी आवाज, कान और दिल के मरीजों के लिए घातक | दिलीप बिल्‍डकॉन का फर्जी चेक बनाकर राशि आहरण करने का प्रयास करने वाले आरोपी को हुई सजा | वन विभाग के संरक्षण प्रयास लाए रंग,तीन दिवसीय शीतकालीन सर्वे में नीमच के जंगलों में 507 गिद्ध दर्ज | प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना का मिला लाभ- गृहणी से सफल उद्यमी बनी प्रेमलता खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, 2 से 3 लाख रूपये की मासिक आय प्राप्‍त |

कलेक्‍टर श्री जैन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की अभिनव पहल जिले में पर्यावरण एंव मतदाता जागरूकता अभियान 8 से 25 अप्रैल तक चलाया जायेगा
05, Apr 2024

image

नीमच 5 अप्रैल 2024, कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 8 से 25

अप्रैल 2024 तक जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा

है। इस अभियान के तहत विभिन्‍न जागरूकता गतिविधियों एंव कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इसके

लिए तिथिवार केलेण्‍डर निर्धारित किया गया है।

पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 8 अप्रेल सोमवार को पर्यावरण सरंक्षण

एवं ऊर्जा बचत के लिए, पेट्रेल, डीजल वाहनों का उपयोग नही करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारी साईकिल

से अपने कार्यस्‍थल पर पहुचेगें अथवा कार पुलिंग करेगें। शुक्रवार 12 अप्रैल शुक्रवार को सभी शासकीय,

अर्द्धशासकीय कार्यालयों में नान एसी, कूलर डे रहेगा और एसी, कूलर का उपयोग नही किया जायेगा।

इसके लिए आमजनों को भी प्रेरित किया जायेगा। प्रत्‍येक ग्राम पंचायत का एनर्जी ऑडीट भी करवाया

जायेगा। सोमवार 15 अप्रैल को जिले की सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में मटके का पानी पेयजल हेतु

आमजनों को प्रेरित किया जायेगा और मटकों का वितरण भी किया जायेगा। मंगलवार 16 अप्रैल को

बेस्‍ट आउट ऑफ वेस्‍ट प्रतियोगिताएं सभी कॉलेजों एंव शालाओं में आयोजित की जायेगी। गुरूवार 18

अप्रैल को आमजनों को कपडे़ की थेलियों का वितरण भी किया जायेगा एंव नगरीय क्षेत्रों में कपडे़ की

थेलियों के लिए वेडिंग मशीन लगाई जायेगी।

इसी तरह शुक्रवार 19 अप्रैल को दानदाताओं को प्रेरित कर पुराने कपडों एंव किताबों का संग्रह

किया जायेगा। सोमवार 22 अप्रैल को सभी नगरीय एंव ग्रामीण क्षैत्रों में पक्षियों को पानी पीने की

व्‍यवस्‍था करने हेतु साकोरों का वितरण कर, सकोरों लगाये जायेगें। मंगलवार 23 अप्रैल को सभी

नगरीय क्षेत्रों एवं पंचायतों में प्रात: 6 से 11 बजे तक प्रतिवार्ड , प्रति पंचायत 10 किलों ग्राम सिंगल यूज

प्‍लास्टिक एकत्रित की जायेगी और प्रात: 11 से 2 बजे तक जनपद एंव नगरीय निकायों में जमा

करवाई जायेगी। तथा शाम 5 बजे तक एकत्रित सिंगल यूज प्‍लास्टिक को नगर पालिका नीमच के

ट्रेचिंग ग्रांउण्‍ड में उपलब्‍ध कराया जावेगा। बुधवार 24 अप्रैल को सभी जनपद सीईओ के माध्‍यम से

ग्राउण्‍ड वॉटर , रिचार्ज के लिए हर पंचायत के कुएं, बोरवेल एवं तालाब इत्‍यादि का रिर्चाज करवाने 20

हितग्राहियों का चिन्‍हांकन किया जायेगा। गुरूवार 25 अप्रैल को उद्यानिकी, जनपद एवं सभी विभागों

द्वारा कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में तुलसी, गिलोई, मीठा नीमच के पौधों की उपलब्‍धता सुनिश्चित कर,

स्‍टॉल लगाकर विक्रय किया जायेगा।

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने जिले के नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता

अभियान के तहत आयोजित उक्‍त कार्यक्रमों में अपनी सक्रीय भागीदारी निभाने और अभियान को

सफल बनाने की अपील की है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |