नशे के सौदागरों पर प्रहार: M.K. ट्रेवल्स की बस बनी 'ड्रग्स कैरियर: केंद्रीय_नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी रेड।"
Mandsaur_Drug_Bust: बस के पहियों के साथ दौड़ रहा था मौत का सामान, 8 किलो एमडी के साथ कई राज्यों का कनेक्शन उजागर!"
8 किलोग्राम MD ड्रग पकड़ी: केंद्रीय नारकोटिक्स CBN ने मंदसौर में की एक बस में बड़ी कार्रवाई, तस्करों में मचा हड़कंप
केंद्रीय नारकोटिक्स (CBN) ने मध्यप्रदेश के मंदसौर के बीपीएल चौराहे पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक बस को रोककर तलाशी ली तो आठ किलो एमडी ड्रग्स मिली है। M.K. ट्रेवल्स की बस में यह कार्यवाही की गई है। देर रात तक कार्यवाही चली। बस कर्मचारी से पूछताछ जारी है। बस में लंबे समय से एमडी ड्रग्स की तस्करी का इनपुट सीबीएन को मिला था , जिस पर कार्यवाही की गई है। यह बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के तस्करों का नेटवर्क सामने आ सकता है। सीबीन की कार्यवाही से तस्करों में हड़कंप मच गया है।