नीमच जिले के ग्राम चीताखेड़ा के रामनगर में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली का ढाला गिरने से 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने मामा के घर आई हुई थी और अन्य बच्चों के साथ खेलते समय हादसे का शिकार हो गई।
नीमच जिले के ग्राम चीताखेड़ा के रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिया पिता कैलाश बंजारा, उम्र 3 वर्ष, निवासी उमेदपुरा जावद, अपने मामा के यहां चीताखेड़ा रामनगर आई हुई थी। घटना के समय जिया सहित अन्य बच्चे घर के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का ढाला (पिछला गेट) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से जिया गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।