नीमच। मनासा तहसील के गाँव खड़ावदा निवासी कृषक दीवान सिंह गरासिया की आकस्मिक मृत्यु होने पर किसान क्रेडिट कार्ड (k.c.c) पर किये गए इंश्योरेंस का लाभ दिलाते हुए पंजाब नेशनल बैंक मनासा शाखा प्रबधक रामगोपाल प्रजापत द्वारा मृतक के परिवार को बीमा के क्लेम के रूप में सोमवार दोपहर को अधिकारियों ने पांच लाख रुपये का भुगतान किया जिसमें दिए गए ऋण की भरपाई के बाद शेष राशि मृतक की पत्नी नॉमिनी नखरा गरासिया को सौपी गई। इस दौरान बैंककर्मी मोहनलाल वर्मा,प्रदीप गहलोत,मनोहर पाटीदार के साथ संजय चौधरी मौजूद रहे ।